Ishwar Chandra Vidyasagar Jayanti: योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर को दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने शुक्रवार को महान समाज सुधारक और शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ खाते पर पोस्ट करते हुए कहा, ‘‘भारतीय नवजागरण के अग्रदूत, महान समाज सुधारक एवं शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि!’’ 

उन्होंने आगे कहा, ‘‘आपका जीवन शिक्षा, सेवा और सामाजिक सुधार का आदर्श उदाहरण है। सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध आपका संघर्ष तथा वंचितों के उत्थान और नारी सशक्तिकरण की दिशा में किए गए प्रयास हमारे लिए सदैव प्रेरणा स्रोत बने रहेंगे।" उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘महान शिक्षाविद, प्रख्यात विद्वान, समाज सुधारक एवं स्वतंत्रता सेनानी ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘स्त्री-शिक्षा के प्रसार, विधवा विवाह के समर्थन और सामाजिक कुरीतियों के विरोध में उनका योगदान भारतीय समाज के उत्थान में सदैव अमर रहेगा।’’ वहीं, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘प्रसिद्ध दार्शनिक, महान शिक्षाविद एवं समाज सुधारक ईश्वर चंद्र विद्यासागर जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।’’ उन्नीसवीं सदी के बंगाल के प्रसिद्ध दार्शनिक और शिक्षाविद ईश्वर चंद्र विद्यासागर का जन्म 26 सितंबर 1820 को हुआ था और उनका निधन 29 जुलाई 1891 को हुआ था।

यह भी पढ़ेंः

संबंधित समाचार