AI वीडियो बनाया, तेंदुए के नाम पर डराया... गश्त और रेस्क्यू में पुलिस-वन विभाग को नहीं मिले माैजूदगी के निशान

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

लखनऊ, अमृत विचार: आशियाना के रूचि खण्ड में तेंदुए की मौजूदगी की खबर से वन विभाग सतर्क हो गया है और तलाशी लिए टीमें लगा दी हैं। पुलिस ने भी निगरानी शुरू कर दी है। पुलिस की जानकारी में आया है कि कुछ अराजकतत्व एआई तकनीक से वीडियो बनाकर इलाके में तेंदुए की मौजूदगी की अफवाह फैला रहे हैं। चर्चा है कि ऐसे एक युवक को वन विभाग की टीम ने पकड़ भी लिया है। आशियाना थाने के इंस्पेक्टर छत्रपाल सिंह ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज में कहीं भी तेंदुए की मौजूदगी के संकेत नहीं मिले हैं।

डीएफओ सितांशु पांडेय ने बताया कि शहरी और सरोजनीनगर रेंज के कर्मचारियों की टीमें निगरानी के लिए लगाई गई है। वन विभाग ने उप प्रभागीय वनाधिकारी, मोहनलालगंज को नोडल अधिकारी नामित कर सुरक्षा और रेस्क्यू उपकरणों के साथ टीमें दिन रात गश्त कर रही हैं। संभावित स्थानों पर ट्रैप कैमरे भी लगाए गए हैं। स्थानीय लोगों को सतर्क के लिए एडवाइजरी भी जारी की गई है। रात में टॉर्च, मशाल और डंडे लेकर ही बाहर निकलें। 

कहीं, किस प्रकार के वन्य जीव गतिविधि मिलने पर तुरंत वन विभाग या पुलिस को सूचना दें। डीएफओ ने कहा कि वन विभाग अधिकारियों ने बताया कि अराजकतत्वों एआई के जरिए बने वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर अफवाह फैला रहे हैं। ऐसे अराजकतत्वों के खिलाफ स्थानीय वन कर्मियों ने थानों में तहरीर दी है। सतर्क रहें, लेकिन ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही ऐसी किसी वीडियो को फारवर्ड ही करें।

ये भी पढ़े : 

Gomti Book Festival: 5 दिनों में बिकीं 51 हजार किताबें...पुस्तक महोत्सव में लखनऊ के लोगों ने लिया बढ़ चढ़ कर हिस्सा

 

 

संबंधित समाचार