मुरादाबाद कचहरी में ब्लॉक प्रमुख को गोलियों से भूनने वाला गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

बरेली, अमृत विचार: भाई की हत्या का बदला लेने के लिए मुरादाबाद कचहरी में दिनदहाड़े ब्लॉक प्रमुख योगेन्द्र सिंह उर्फ भूरा की गोलियों से भून कर हत्या करने के दो लाख के इनामी बदमाश सुमित चौधरी निवासी नवैनी गद्दी थाना हजरतनगर गढ़ी मुरादाबाद को स्पेशल टॉस्क फोर्स (एसटीएफ) ने पीलीभीत जाने वाले मार्ग पर इज्जतनगर क्षेत्र से गुरुवार को गिरफ्तार किया है।आरोपी सात साल पहले बदायूं की जिला जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था।

बदमाश सुमित कुमार पर 2010 में मुरादाबाद के बिलारी थाने में आर्म्स एक्ट, मारपीट, धमकाने की रिपोर्ट दर्ज हुई। 2013 में मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में बलवा, जानलेवा हमला, धमकाने के अलावा वहीं की कोतवाली में भी रिपोर्ट दर्ज हुई थी। 2014 में हजरतनगर गढ़ी थाने में मानव सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज हुआ। 2015 में मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में बलवा, हत्या आयुध अधिनियम और साल 2023 में समन की तामील के बाद भी जानबूझकर अदालत में पेश न होने पर मुरादाबाद के सिविल लाइन थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई। एसपी एसटीएफ अब्दुल कादिर ने बताया कि बदमाश सुमित पहचान छिपाकर नेपाल समेत कई स्थानों पर शरण लिए था। दोबारा नेपाल भागने की फिराक में था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

संबंधित समाचार