गोंडा : दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम व वर्कशॉप का शुभारंभ, कैंपस‌ में चलाया स्वच्छता अभियान

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। मां पटेश्वरी देवी राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में शुक्रवार को एरा फाउंडेशन के सहयोग से दो दिवसीय इंडक्शन प्रोग्राम व वर्कशॉप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता इंजीनियर सचिन एस, इंजीनियर गुरुराज एवं इंजीनियर लोहित रहे।

उन्होने छात्रों को नवाचारी विचारों एवं रोबोटिक्स के विषय में सरल एवं प्रभावी ढंग से मार्गदर्शन प्रदान किया।  कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सुशील कुमार चौधरी, डॉ. अजय प्रताप सिंह एवं अधिष्ठाता शैक्षणिक मारुत नंदन त्रिपाठी ने किया।‌ वर्कशॉप में कॉलेज के विद्यार्थियों, शोधार्थियों तथा संकाय सदस्यों ने भाग लिया।

6

उद्घाटन सत्र में कॉलेज के निदेशक प्रो. भरतेन्दुनाथ मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को नई तकनीकों, शोध तथा व्यवहारिक ज्ञान से अवगत कराते हैं। उन्होंने छात्रों को इस प्रकार की गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने के लिए प्रेरित किया। वर्कशॉप के दौरान विशेषज्ञों ने इनोवेशन, डिज़ाइन थिंकिंग एवं रोबोटिक्स पर अपने विचार साझा किए और प्रतिभागियों को व्यवहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया।

प्रश्नोत्तर सत्र में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।निदेशक प्रो. मिश्रा ने कहा कि इस प्रकार की शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों को अकादमिक उत्कृष्टता के साथ-साथ उद्योग जगत की नई चुनौतियों के लिए भी तैयार करती हैं। इसी कड़ी में कॉलेज कैंपस में वाद-विवाद प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता, वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रमों का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया और झाडू लगाकर कैंपस की सफाई की गयी।

संबंधित समाचार