Bareilly : उपद्रव के बाद आया तौकीर का बयान, मैं मौके पर जाता तो नहीं होता बवाल 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खां ने बवाल के बाद शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे वीडियो जारी कर बयान में कहा कि पुलिस-प्रशासन ने जिले का माहौल खराब करने का प्रयास किया। मुसलमान पर जान-बूझकर लाठियां चलाईं। पैगंबर इस्लाम के नाम पर अगर हमें गोली मार दी जाए तो भी कोई गम नहीं। 

कार्यक्रम में शामिल होने आए और पुलिस की पिटाई से घायल हुए लोगों को मुबारकबाद दी है। तौकीर राजा खान ने 6:30 मिनट का वीडियो सोशल मीडिया पर जारी कर कहा, मुझे अफसोस इस बात का है कि मैंने अमन का रास्ता अपनाया था, अपनी बात रखने और परेशानी के लिए राष्ट्रपति को ज्ञापन देने का कार्यक्रम बनाया था। वह रात में फाइक इन्क्लेव कॉलोनी में अपने दोस्त के यहां रुक गए। 

इस दौरान मेरा फर्जी लेटर पैड बनाकर अखबारों में खबरें छाप दी गई कि मौलाना तौकीर रजा का कार्यक्रम निरस्त हो गया। लोगों को गुमराह करने की कोशिश की गई। मैं बरेली के अमन पसंद हिंदू भाइयों को भी मुबारकबाद देता हूं। जिन्होंने उनके कार्यक्रम का कोई विरोध नहीं किया। मैं अभी तक हाउस अरेस्ट हूं। मुझे निकलने नहीं दिया जा रहा है। मुझे खुशी होगी अगर मुझे गिरफ्तार कर लिया जाए।

संबंधित समाचार