सांप्रदायिक माहौल बिगाड़ने और नीचा दिखाने की कोशिश बर्दाश्त नहीं... I Love Muhammed स्लोगन पर बोले बृजभूषण सिंह

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पूर्व सांसद बोले- आई लव मोहम्मद से एतराज नहीं, लेकिन इस बहाने देश में सद्भाव बिगाड़ने से तकलीफ

गोंडा, अमृत विचार। आई लव मोहम्मद (I Love Mohammed) को लेकर उठे विवाद और बरेली हिंसा पर पूर्व सांसद बृजभूषण शरण ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि आई लव मोहम्मद से किसी को भी दिक्कत नहीं है लेकिन इसके बहाने अगर देश का सद्भाव बिगाड़ने की कोशिश होती है या किसी को नीचा दिखाने का कोशिश की जाती है तो यह बर्दाश्त नहीं है‌। सरकार पूरी तरह सतर्क है और वह इसका संज्ञान लेगी।

पूर्व भाजपा सांसद शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने गोंडा पहुंचे थे। कार्यक्रम में पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए उन्होने कहा कि आई लव मोहम्मद से किसी को भी दिक्कत नहीं है, क्योंकि हम सनातन को मानने वाले लोग हैं। हम कृष्ण को भी प्यार करते हैं, राधा को भी प्यार करते हैं। तो आई लव मोहम्मद से किसी को कोई दिक्कत नहीं और न होनी चाहिए लेकिन आई लव मोहम्मद के बहाने अगर देश में सद्भाव बिगड़ने का काम होता है और किसी दूसरे संप्रदाय को नीचा दिखाने का काम होता है तो वहीं पर तकलीफ होती है।

पूर्व सांसद ने कहा कि आप मोहम्मद साहब से प्यार करिए किसी को कोई दिक्कत नहीं है, क्योंकि हम भी कृष्ण से प्यार करते हैं। गुरु ग्रंथ साहब को प्यार करते हैं। राम को प्यार करते हैं। इसमें कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन इसके पीछे मंशा क्या है? और अगर मंशा है कि सांप्रदायिक माहौल बिगड़ेंगे किसी को नीचा दिखाएंगे तो भारतीय जनता पार्टी की सरकार में चलने वाला नहीं है।

सरकार बिल्कुल सतर्क है और देश का माहौल किसी भी बहाने बिगाड़ने की कोशिश होगी तो बर्दाश्त नहीं होगा। शारदीय नवरात्रि में आई लव मोहम्मद के पोस्टर को लेकर कहा कि अब यह एक नई चीज निकल करके आई है। यह नारा आपने किस समय दिया, किस परिपेक्ष्य में आपने दिया इस बात को सरकार संज्ञान में ले रही है।

यह भी पढ़ें:-बरेली बवाल पर पुलिस का एक्शन: मौलाना तौकीर रजा समेत आठ लोग गिरफ्तार, इंटरनेट सेवा बंद

 

संबंधित समाचार