इंस्पायर अवार्ड मानक योजना में लखनऊ मण्डल से रिकॉर्ड 31881 हुआ नामांकन, राज्य के प्रथम दस स्थानों में लखनऊ मण्डल के चार जनपद

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ, अमृत विचार: केन्द्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना इंस्पायर अवार्ड मॉनक में सर्वाधिक नामांकन लखनऊ मंडल के ज़िलों में हुआ है। इसके लिए नामांकन 15 जून से ही प्रारम्भ है। नामांकन की अंतिम तिथि 30 सितम्बर घोषित है जिसके लिए अब महज तीन दिन शेष बचा है।   

संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि विगत कई वर्षों से राज्य में लखनऊ मण्डल इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना में नामांकन व चयन की दृष्टि से अव्वल रहा है, इस वर्ष जब नामांकन की पात्रता परिधि भी बढ़ाकर कक्षा 6 से कक्षा 12 तक के विद्यार्थियों के लिए कर दी गयी तो लखनऊ मण्डल के सभी जनपदों ने अपने नामांकन के आंकड़े भी तीव्रता से बढ़े हैं। लखनऊ मण्डल के सभी जिलों लखीमपुर खीरी, हरदोई ,सीतापुर, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली के जिला विद्यालय निरीक्षक को जनपद में शेष रह गए सभी विद्यालयों से इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2025-26 में अधिक से अधिक पंजीकरण कराने की अपील की जा रही है। 
राज्य कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार 27 सितम्बर की पूर्वान्ह तक लखनऊ मण्डल के 6 जिलों से नामांकन की स्थिति निम्नवत है।

1-लखनऊ जनपद से 6602 नामांकन
2-हरदोई- जनपद से 6384 नामांकन
3-उन्नाव जनपद से 5453 नामांकन
4-लखीमपुर खीरी जनपद से 5049 नामांकन
5-सीतापुर जनपद से 4883 नामांकन
6-रायबरेली जनपद से कुल 3510 नामांकन

इस प्रकार अब तक लखनऊ मण्डल से कुल 31881 नामांकन हुए हैं। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षकों को उनके कुशल रणनीति से गुणवत्तापरक मौलिक विचारों में अधिकाधिक नामांकन कराने पर सराहना की है। मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि अभी 3 दिन शेष हैं।


लखनऊ मण्डल के सभी 6 जनपदों में किसी भी विद्यालय को इंस्पायर मॉनक पोर्टल पर नामांकन करने में आने वाली किसी भी तरह की समस्या के लिए उनसे 9415012946 पर सम्पर्क कर सकते हैं।
डॉ. दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल

यह भी पढ़ेंः UP News: हिस्ट्रीशीटर संजय होगा एक लाख का इनामी, पुलिस आयुक्त को भेजी गई रिपोर्ट

संबंधित समाचार