ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मुकाबले जीतने कानपुर पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम, हुआ शानदार स्वागत

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

लखनऊ/ कानपुरः 30 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ग्रीन पार्क स्टेडियम में पहली बार डे-नाइट वनडे सीरीज का आयोजन होने जा रहा है। इसके लिए भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए टीम के खिलाड़ी शनिवार को कानपुर पहुंचे। ऑस्ट्रेलिया-ए के 14 खिलाड़ी अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा होटल लैंडमार्क पहुंचे।

दूसरी ओर, भारत-ए के चार खिलाड़ी लखनऊ से और आठ खिलाड़ी दिल्ली व बेंगलुरु से उड़ान भरकर कानपुर हवाई अड्डे पर उतरे। उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने दोनों टीमों का होटल में पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया।

भव्य स्वागत समारोह

होटल में रामधुन की धुनों के बीच खिलाड़ियों का स्वागत हुआ। उन्हें रुद्राक्ष की माला पहनाकर भारतीय संस्कृति और परंपराओं से रूबरू कराया गया। सबसे पहले भारत-ए के खिलाड़ी सूर्यांश, विप्रराज, गुरजापनीत सिंह और आयुष अपने सपोर्ट स्टाफ के साथ लखनऊ से सड़क मार्ग द्वारा होटल पहुंचे।

दिल्ली से सिरमजीत सिंह, प्रियांश आर्या, निशांत सिंधु, अभिषेक पोरेल, नई दिल्ली से प्रभसिमरन सिंह, युद्धवीर सिंह, रवि विश्नोई और बेंगलुरु से रेयान पराग कानपुर पहुंचे। यूपीसीए के स्थानीय प्रबंधक मनीष मेहरोत्रा ने उन्हें होटल तक पहुंचाया।

दो चरणों में आएंगे खिलाड़ी

टूर्नामेंट निदेशक डॉ. संजय कपूर ने बताया कि भारत-ए के खिलाड़ी दो चरणों में कानपुर पहुंच रहे हैं। पहले चरण में 14 खिलाड़ी शहर आ चुके हैं। टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर रविवार को मुंबई से उड़ान भरकर कानपुर हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। वहीं, एशिया कप में भारतीय टीम का हिस्सा रहे तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह, तिलक वर्मा और हर्षित राणा 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को शहर पहुंचकर टीम में शामिल होंगे।

प्रैक्टिस शुरू

तीन वनडे मैचों की सीरीज से पहले भारत-ए और ऑस्ट्रेलिया-ए को अपनी तैयारियों को मजबूत करने के लिए छह घंटे का अभ्यास समय मिलेगा। 30 सितंबर को होने वाले पहले मैच से पहले दोनों टीमें 28 और 29 सितंबर को नेट्स पर उतरेंगी। इस दौरान तीन-तीन घंटे के अभ्यास सत्र में खिलाड़ी पिच के व्यवहार को समझने की कोशिश करेंगे।

यह भी पढ़ेंः Ind Vs Pak: फाइनल से पहले पाकिस्तानी कप्तान सलमान आगा का बौखलाहट भरा बयान, भारतीय टीम को दी खुली चुनौती

संबंधित समाचार