जम्मू-कश्मीर: कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों ने नाकाम की घुसपैठ की कोशिश, नियंत्रण रेखा पर दो घुसपैठिये ढेर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर सुरक्षा बलों ने आज घुसपैठ की एक कोशिश को नाकाम करते हुये दो घुसपैठियों को मार गिराया। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि यह घटना तब हुयी जब सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास वन क्षेत्र में संदिग्ध हलचल देखी। 

वहां तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें रूकने की चेतावनी दी लेकिन उन्होंने इसे अनसुना करते हुये गोलीबारी शुरू कर दी। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी गोलीबारी की जिसमें दोनों घुसपैठिये मारे गये। घुसपैठियों की पहचान और उनके समूह के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिल पायी है। फिलहाल क्षेत्र में तलाशी अभियान जारी है।

संबंधित समाचार