7,000 एमएएच बैटरी वाला Samsung Galaxy M12 वेबसाइट पर लिस्ट
Samsung से जुड़ी एक खबर कल ही सामने आई थी कि कंपनी की गैलेक्सी ‘एफ’ सीरीज़ का Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन और ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ का Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर लिस्ट हुए हैं। इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि अब कंपनी बेहद जल्द अपने इन नए मोबाइल …
Samsung से जुड़ी एक खबर कल ही सामने आई थी कि कंपनी की गैलेक्सी ‘एफ’ सीरीज़ का Samsung Galaxy F12 स्मार्टफोन और ‘गैलेक्सी एम’ सीरीज़ का Samsung Galaxy M12 स्मार्टफोन भारतीय सर्टिफिकेशन्स साइट बीआईएस पर लिस्ट हुए हैं। इस लिस्टिंग के बाद माना जा रहा है कि अब कंपनी बेहद जल्द अपने इन नए मोबाइल फोंस को इंडियन मार्केट में लाॅन्च कर देगी। सैमसंग ने फिलहाल अपने नए डिवाईसेज की लाॅन्च डेट से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन बाजार में आने से पहले ही इनमें से एक सैमसंग गैलेक्सी एम12 स्मार्टफोन गीकबेंच पर लिस्ट हो गया है जहां फोन की कई अहम स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है।
Samsung Galaxy M12 को चीनी बेंचमार्किंग साइट गीकबेंच पर SM-M127F माॅडल नंबर के साथ लिस्ट किया गया है। यह लिस्टिंग आज यानि 11 दिसंबर की ही है। गीकबेंच पर पता चला है कि सैमसंग का यह स्मार्टफोन लेटेस्ट एंडराॅयड 11 ओएस पर लाॅन्च किया जाएगा जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ बेस फ्रिक्वेंसी वाले आक्टाकोर प्रोसेसर पर रन करेगा। गीकबेंच पर खुलासा कर दिया गया है कि प्रोसेसिंग के लिए Samsung Galaxy M12 में कंपनी का ही एक्सनाॅस 850 चिपसेट दिया जाएगा।

