Bareilly : नगर निगम का कर निरीक्षक 50 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। घूसखोरी के खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी है, इस बार भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम ने नगर निगम में तैनात कर निरीक्षक को 50 हजार की घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। पीड़ित की शिकायत के बाद ये कार्रवाई की गई।

दरअसल भ्रष्टाचार निवारण की टीम ने नगर निगम परिसर से मंगलवार को कर निरीक्षक को उस वक्त रंगेहाथ गिरफ्तार किया जब वह 50 हजार की रिश्वत ले रहा था। संजय नगर के रहने वाले विजय कुमार चंद्रा ने भ्रष्टाचार निवारण संगठन की टीम से शिकायत की थी कि नगर निगम का कर निरीक्षक इंस्पेक्टर तुषार श्रीवास्तव उनके मकान के गृहकर और सीवर कर की गलत प्रविष्टि को ठीक करने के नाम पर 50 हजार की रिश्वत मांग रहा है। 

शिकायत के बाद मंगलवार को ट्रैप टीम ने अपना जाल बिछाया। शिकायतकर्ता नगर निगम कर निरीक्षक तुषार को रिश्वत की रकम देने पहुंचा। लिहाजा यहां पर 50 हजार की रिश्वत लेते हुए कर निरीक्षक को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।

 

संबंधित समाचार