गोंडा : मंडलीय कारागार में निरुद्ध बंदी ने पेड़ से फंदा कर दी जान, जेल में मचा हड़कंप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा, अमृत विचार। मंडलीय कारागार में निरुद्ध एक बन्दी ने अमरूद के पेड़ से लटक कर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दहेज हत्या के मामले में मंडलीय कारागार में विरुद्ध 26 वर्षीय रमजान नाम के बन्दी अमरूद के पेड़ से  लटक कर जान दे दी है। 

बताया जाता है कि सोमवार शाम को  न्यायिक व प्रशासनिक अधिकारी जेल का निरीक्षण कर रहे थे उसी के कुछ समय के बाद की घटना है। घटना से जेल में हड़कंप मच गया। बताया जाता है जेल अस्पताल के पीछे अमरूद का पेड़ लगा हुआ था उसी पेड़ से लटक कर जान दी  गई है। मृतक रमजान के भाई, पिता और माता भी जेल में निरुद्ध जिनको बुलाकर पंच नामा कराया गया। 

परसपुर थाना क्षेत्र के दुरौनी गांव के रहने वाले रमजान भाई की पत्नी के दहेज हत्या के मामले में जेल में बंद थे उसके माता-पिता व भाई भी बंद है। एक दिन पहले ही जेल प्रशासन ने परिजनों से मुलाकात भी कराई थी। रमजान की पत्नी भी मिलने आई थी। जेल प्रशासन के मुताबिक रमजान पत्नी के साथ परिवार से अलग रहता था, इसके बावजूद दहेज हत्या में उसे आरोपी बना दिया गया था, जिसको लेकर वह काफी परेशान रहता था। 

पिता बरकतुल्लाह ने बताया कि रमजान की पत्नी व चार बच्चे घर पर हैं। जेल प्रशासन बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। वहीं नगर कोतवाली पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

संबंधित समाचार