राशिफल | 1 अक्टूबर 2025 : जानिए आज कैसा रहेगा आपका दिन

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

मेष 

आज आप जो भी काम करेंगे लोग, उसमें गलतियां निकालने की कोशिश कर सकते हैं। धार्मिक कर्मों एवं पूजा-पाठ की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपके धैर्य और संयम की आज परीक्षा होने वाली है। आपके स्वजन ही आपके प्रति दुर्व्यवहार कर सकते हैं।

वृष

आज व्यापार को लेकर आप अत्यंत गंभीर रहेंगे। सभी कार्य योजनाओं के अनुसार होते चले जाएंगे। सहयोगी कर्मचारी आपके प्रति अत्यधिक सत्यनिष्ठ रहेंगे। धार्मिक अनुष्ठानों में आप भाग लेंगे। प्रेमीजन के लिए कुछ महंगे उपहार खरीद सकते हैं।

मिथुन

आज इस समय अपनी योजनाओं को ठीक तरह से क्रियान्वित नहीं कर पा रहे हैं। मन में दूसरों का हित करने की भावना प्रबल रहेगी। आपको किसी विशेष काम को लेकर अपनी योग्यता सिद्ध करनी होगी। मानसिक परेशानियों से छुटकारा मिलेगा।

कर्क 

आज लीवर के रोग परेशान कर सकते हैं। शाम को मित्रों के साथ गपशप का आनंद उठाएंगे। अपनी शक्ति एवं अधिकारों का दुरुपयोग न करें। ऐसा कोई कार्य न करें, जिससे आप लोगों के निशाने पर आएं। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें।

सिंह 

आज पड़ोसियों के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। कारोबार को लेकर कुछ असमंजस की स्थितियां उत्पन्न होंगी। व्यवसाय में अधिक फेरबदल करने से बचें। आप अनावश्यक कार्यों में समय खराब कर सकते हैं।

कन्या 

आज समय पूरी तरह से आपके पक्ष का है। प्रेम-संबंधों की मर्यादा बनाए रखें। लोग आपके व्यक्तित्व से अत्यधिक प्रभावित रहेंगे। नौकरी में महत्वपूर्ण स्थान-परिवर्तन हो सकते हैं। योग्य व्यक्तियों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए हितकर सिद्ध होगा।

तुला

आज मित्रगण आपके प्रति गलत राय बना सकते हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। परिवार में कोई बड़ा आयोजन हो सकता है। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। आत्मकेन्द्रित होने से आपको बचना चाहिए।

वृश्चिक

आज अपनी जिम्मेदारियों को पूरे मनोभाव से पूर्ण करने में लगे रहेंगे। जीवनसाथी आपको किसी बात के लिए मनाने का प्रयास कर सकते हैं। आप अधिकांश समय आराम करने के मूड में रहेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताना आपको अच्छा लगेगा।

धनु 

आज पूर्व में की गई गलती दोबारा दोहरा सकते हैं। इसीलिए सतर्क रहें। शरीर में पित्तवृद्धि के कारण मुख में कड़वापन हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अपने प्रदर्शन को लेकर संतुष्ट नहीं रहेंगे। कुछ विचित्र प्रकार की अनुभूतियां आपको हो सकती हैं।

मकर

आज अपनी सफलता से आप संतुष्ट रहेंगे। कारोबारी यात्रा सफल होने से बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है। नए काम को लेकर मन में आशा के भाव अंकुरित होंगे। आप जहां भी रहेंगे वहां का माहौल बहुत ही अच्छा रहने वाला है।

कुंभ 

आज आपके दिमाग में चंचलता हावी रहेगी, लेकिन फिर भी आप अपने काम को लेकर निष्ठावान रहेंगे। अपने व्यावसायिक कार्यों की अच्छी मार्केटिंग करने में सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से आपको लाभ होगा।

मीन 

आज बड़े अधिकारियों के साथ अपने संबंध अच्छे रखें। आय सीमित ही रहेगी। राजनीति से जुड़े लोगों को कटु आलोचनाओं का सामना करना पड़ेगा। अपनी शक्तियों और अधिकारों का पर्याप्त उपयोग आप नहीं कर पा रहे हैं।