मौलाना ने CM योगी पर की अभद्र टिप्पणी... तो पूर्व महापौर समेत 45 जिलों के सिख समाज के लोगों ने दिया धरना, बोले- ढाल बनकर खड़े है...
लखनऊ। महाराष्ट्र के मौलाना द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ पर की गई अभद्र टिप्पणी के खिलाफ बुधवार को प्रदेश के 45 जिलों से आये सिख समाज के प्रतिनिधियों ने लखनऊ में धरना देकर विरोध दर्ज कराया। इस दौरान लखनऊ की पूर्व महापौर संयुक्ता भाटिया भी साथ मे थी। परिवर्तन चौक पर धरना दे रहे सिख समाज ने मौलाना के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा।
गुरू गोविन्द सिंह सेवा समिति उप्र के महामंत्री सरदार परवीन्दर सिंह एडवोकेट ने कहा की सिख समाज सभी धर्मो का सम्मान करता है एवं राष्ट्र के प्रति सदैव समर्पित रहता है। महाराष्ट्र के मौलाना के द्वारा जिस प्रकार से मुख्यमंत्री के विषय में निष्कृष्ट शब्दों का उपयोग किया गया है, वह अत्यन्त निन्दनीय है व असहनीय है। उन्होंने कहा कि उप्र का सिख समाज एकत्र होकर आज यहां यह संदेश देना चाहता है कि मुख्यमंत्री जो कि सिख गुरूओ के प्रति गहरी श्रद्धा एवं आस्था रखते है एवं संत प्रवृत्ति के है। ऐसे कर्म योगी के विषय में कोई भी अनैतिक कार्य सिख समाज बर्दाश्त नही करेगा एवं स्वयं ढाल बनकर खड़ा होगा।
कानपुर से आये हुए उत्तर प्रदेश सिख फाउण्डेशन के अध्यक्ष अजीत सिंह छाबड़ा एवं सरदार खीन्दर सिंह रिन्कू तथा गुरुविन्दर वासू एवं राजेन्द्र सिंह नीटा ने मुख्यमंत्री के द्वारा सिख समाज के लिये किये गये कार्यों के विषय में विस्तार से बताया। बहराइच गुरुद्वारा प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष मनदीप सिंह वालिया ने मुख्यमंत्री को सनातन धर्म रक्षक बताया एवं उनके लिये सदैव खड़े रहने की बात कही।
शाहजहांपुर से विशेष रूप से सिख समाज के जत्थे ने सरदार बलदेव सिंह, जगवन्त सिंह, कमल जीत सिंह, जसबीर सिंह, जसविन्दर सिंह सोनू, रंजीत सिंह एवं बलबीर सिंह के नेतृत्व में प्रदर्शन में पहुंच कर सहभागिता की। हरदोई से आये हुए सिख प्रतिनिधि सरदार निर्मल सिंह ने मुख्यमंत्री के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर की बात कहीं। बाराबंकी से गुरुप्रीत सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया।
पीलीभीत जिला से विशेष तौर पर उपस्थित हुए सरदार सतनाम सिंह तथा सरदार जसपाल सिंह ने भी सिख संगतों को सम्बोधित किया। सीतापुर से उपरोक्त प्रदर्शन में सरदार सतनाम सिंह, सरदार विक्रम सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में सिख समाज कार्यक्रम में प्रतिभाग करने पहुंचा।
धरना प्रदर्शन में लखनऊ खालसा चौक समिति से राजेन्द्र सिंह बग्गा, आलमबाग गुरुद्वारा से कार्यवाहक अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह राजू, पूर्व पार्षद राजेन्द्र सिंह दुआ, नामित पार्षद सरबजीत सिंह, भूपेन्द्र सिंह पिन्दा, सरदार मनमीत सिंह ने भी सम्बोधित किया। बैठक में लखीमपुर से आये सिख प्रतिनिधि सुखदेव सिंह हांजरा, हरजियो सिंह, अवतार सिंह राय, जगतार सिंह चीमा, रेशम सिंह, ओंकार सिंह ने भी सिख समाज का प्रतिनिधित्व किया। इसके अतिरिक्त अयोध्या से अजीत सिंह गांधी, अम्बेडकरनगर से गुरूदीप सिंह के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधि, गोण्डा से अजीत सिंह सलूजा तथा करनलगंज से भूपेन्द्र सिंह तथा बलरामपुर से सरदार भूपेन्द्र सिंह ने भी सिख समाज को सम्बोधित किया।
यह भी पढ़ेंः Ballia News: दुर्गा पूजा पंडाल में लाठीचार्ज, अभद्रता करने के आरोपी थाना प्रभारी पर कार्रवाई, जांच के दिए गए आदेश
