भारत की डॉलर से सीधी टक्कर, अब नेपाल, भूटान और श्रीलंका के लोगों को रुपये में ऋण देगा RBI

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मुंबईः भारतीय बैंक जल्द ही नेपाल, भूटान और श्रीलंका के नागरिकों को रुपये में कर्ज प्रदान कर सकेंगे, जिससे रुपये में वैश्विक व्यापार को बढ़ावा मिलेगा। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने बुधवार को इसकी घोषणा की और बताया कि इस संबंध में नियम शीघ्र ही लागू किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इन तीनों देशों के लोगों के साथ-साथ वहां के बैंकों को भी रुपये में ऋण उपलब्ध कराया जा सकेगा। 

इसके अतिरिक्त, एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय में फाइनेंशियल बेंचमार्क इंडिया लिमिटेड को अमेरिकी डॉलर, यूरो, ब्रिटिश पाउंड और जापानी येन के अलावा अन्य मुद्राओं के लिए भी संदर्भ दर निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है। यह कदम विदेशी व्यापार में बढ़ती विविधता को ध्यान में रखकर उठाया गया है, जिससे रुपये और स्थानीय मुद्राओं में व्यापार को और सरल बनाया जा सकेगा। 

एक और अहम फैसले के तहत, विशेष वोस्ट्रो खातों (एसआरवीए) में उपलब्ध अधिशेष राशि को सरकारी प्रतिभूतियों के अलावा कॉर्पोरेट बांड और वाणिज्यिक पेपरों में निवेश करने की अनुमति दी गई है। वोस्ट्रो खाते विदेशी बैंकों द्वारा स्थानीय मुद्रा में खोले गए खाते होते हैं, जिनका उपयोग आयात-निर्यात के लिए रुपये में लेनदेन हेतु किया जाता है।

यह भी पढ़ेंः मौलाना ने CM योगी पर की अभद्र टिप्पणी... तो पूर्व महापौर समेत 45 जिलों के सिख समाज के लोगों ने दिया धरना, बोले- ढाल बनकर खड़े है...

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव