Moradabad : सपा सांसद रुचि वीरा ने बरेली में प्रॉपर्टी सीलिंग पर जताया विरोध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। समाजवादी पार्टी की सांसद रुचि वीरा ने बरेली में तौकीर रजा और उनके सहयोगियों की प्रॉपर्टी सीलिंग के खिलाफ कड़ा विरोध जताया है। उन्होंने प्रशासन की इस कार्रवाई को संविधान के खिलाफ और विशेष समुदाय के लोगों को टारगेट करने वाला बताया है। बोलीं, हिंदुस्तान में रहने वाला कोई भी नागरिक ज्ञापन दे सकता है, विरोध प्रदर्शन कर सकता है और नबी से, अवतार से या भगवान से मोहब्बत कर सकता है।

मंगलवार को आवास पर हुई प्रेस वार्ता में कहा कि तौकीर रजा को पहले गिरफ्तार किया गया और अब बिना कोर्ट के आदेश के उनकी संपत्ति नष्ट की जा रही है। मुख्यमंत्री के जो भी प्रदेश में भय फैलाएगा, उसे ठोक दिया जाएगा के बयान पर सवाल उठाते हुए कहा कि आई लव मोहम्मद या आई लव राम कृष्ण कहता है, तो इसमें भय फैलाने वाली क्या बात हो सकती है। बनारस में हॉकी खिलाड़ी मो. शाहिद के मकान पर बुलडोजर की कार्रवाई को दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

संबंधित समाचार