DA hike : केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा, मोदी सरकार ने महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी को दी मंजूरी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

अमृत विचार। केंद्र सरकार की ओर से आज केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के DA में 3 प्रतिशत बढ़ोतरी की गई है। दहशरा और दिवाली जैसे त्योहारी सीजन पर की गई है। इसे 1 जुलाई से लागू किया जायेगा। आज हुई कैबिनेट बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह जानकारी दी।

बता दें कि केंद्र सरकार साल में 2 बार DA बढ़ाती है। एक बार होली से पहले यानि जनवरी-जून के दौरान और दूसरी बार दिवाली से पहले यानि जुलाई-दिसंबर के दौरान बढ़ोतरी की घोषणा की जाती है। देश में 1.5 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को इस बढ़ोतरी का लाभ मिलेगा।

कितना बढ़ा DA

सरकारी कर्मचारियों के DA में लगभग 3 % की बढ़ोतरी की गई है। इससे कुल DA उनके मूल वेतन का 58 % हो जाएगा। इस साल जनवरी-जून में DA में 2 % की बढ़ोतरी की गई थी। जो कि पिछले 6 सालों में सबसे कम बढ़ोतरी थी।

वेतन में कितनी होगी वृद्धि 

मान लीजिए कि मूल वेतन 36,000 रुपये है। तो महंगाई भत्ते में 1080 रुपये प्रति माह की वृद्धि होगी। केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3 % की वृद्धि को ध्यान में रखते हुए गणना करें, तो पेंशनभोगियों को भी आनुपातिक लाभ मिलेगा और महंगाई राहत में भी वृद्धि होने की उम्मीद है। 

वर्तमान में, सातवें वेतन आयोग के तहत महंगाई भत्ते में वृद्धि की जाती है। इस सातवें वेतन आयोग का 10 साल का कार्यकाल 31 दिसंबर 2025 को समाप्त होगा। आठवें वेतन आयोग के अगले साल के मध्य तक लागू होने की संभावना है।

केंद्रीय कर्मचारियों को दिवाली का तोहफा

केंद्र सरकार की आज हुई कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों को दिवाली के तोहफे के रूप में महंगाई भत्ते में वृद्धि को मंजूरी दे दी गई है। केंद्र सरकार साल में दो बार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी करती है। एक की घोषणा होली से पहले जनवरी-जून के दौरान और दूसरी की घोषणा दिवाली से पहले जुलाई-दिसंबर के दौरान की जाती है। इस बढ़ोतरी का लाभ देश के 1.5 करोड़ केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को मिलेगा।

ये भी पढ़े : 

Mata Vaishnodevi Yatra: नवरात्री पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब, 1.70 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये माता वैष्णो देवी के दर्शन 

संबंधित समाचार