रामपुर : 5 माह में विधवा हो गई राधा, सड़क हादसे में पति की मौत, परिजनों में कोहराम
रामपुर, अमृत विचार। मेला देखने शहर आ रहे बाइक सवार युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया। युवक का शव देखकर परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
अजीमनगर थाना क्षेत्र के गांव करनपुर निवासी 22 वर्षीय अशोक हलवाई की दुकान पर काम करता था। गुरुवार की शाम को वह बाइक से मेला देखने के लिए शहर आ रहा था। खौद के पास ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे, वह घायल हो गया। सड़क हादसे के बाद किसी राहगीर ने पुलिस को घटना की सूचना और आनन-फानन में पुलिस मौके पर आ गई।

उसके बाद शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने घायल अशोक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन, उपचार के दौरान अशोक की मौत हो गई। अशोक की मृत्यु के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। हादसे के बाद मौके पर काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा था।
पांच माह में विधवा हो गई राधा
पांच माह पहले अशोक की शादी गंज थाना क्षेत्र के काशीपुर की मढैया निवासी राधा से हुई थी। शादी के बाद दोनों के बीच सब कुछ अच्छा चल रहा था,लेकिन गुरुवार रात को हुई अशोक की मौत के बाद राधा की दुनिया उजड़ गई। उसका रो रोककर बुरा हाल है। पांच माह के बाद ही वह विधवा हो गई। राधा के मायके वालों का भी रो रोकर बुरा हाल है।
