Rampur : मिलक में डिवाइडर से टकराई बाइक, किशोर की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। रविवार सुबह सात बजे बाइक अनियंत्रित होकर मिलक में डिवाइडर से टकरा गई। जिससे बाइक पर बैठे 16 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। जबकि उसका दोस्त घायल हो गया। उसका उपचार कराया जा रहा है। किशोर के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।  

दिल्ली के करोलबाग निवासी 16 वर्षीय विक्की सीट कवर का काम करता था। वह अपने दोस्त गौतम के साथ उसके चाचा के खत्म हो जाने  के बाद उनके दसवें में शामिल होने के लिए बाइक से दिल्ली से मीरगंज जा रहे थे। रविवार सुबह 7 बजे बाइक मिलक के पास अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे के बाद दोनों लोग घायल हो गए। 

उसके बाद पुलिस भी आ गई। जहां घायलों को जिला अस्पताल भेजा। विक्की को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। गौतम का उपचार हो रहा है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों के  हवाले कर दिया। जहां सभी का रो रोकर बुरा हाल है।

संबंधित समाचार