UP News: देवरिया में बारिश के कारण मकान की छत ढही, तीन लोग घायल
देवरिया। देवरिया जिले के महुआडीह क्षेत्र में बारिश के कारण एक मकान की छत ढहने से उसके मलबे में दबकर तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि देवरिया गांव में रविवार की रात करीब आठ बजे उर्मिला देवी (45) भोजन बनाकर दोनों बेटों हरिकेश सिंह (18) और सिद्धू (10) के साथ भोजन करने जा रही थीं। इसी बीच मकान की छत अचानक ढह गयी और उर्मिला और उनके दोनों बेटे मलबे में दब गए।
उन्होंने बताया कि छत ढहने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और शोर मचाया। शोर सुनकर मौके पर जुटे गांव के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उर्मिला और उनके दोनों बेटों को मलबे से निकाला। तीनों को गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
यह भी पढ़ेंः जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में लगी भीषण आग, ICU में भर्ती 7 मरीजों की जलकर दर्दनाक मौत, CM भजनलाल मौके पर पहुंचे
