लखीमपुर खीरी : छह माह पहले हुई थी शादी, अब फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। थाना नीमगांव के गांव प्रतापपुर में एक महिला की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव घर के अंदर फंदे से लटका मिला है। उसकी शादी छह महीने पहले ही हुई थी। मायके वालों ने दहेज की खातिर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
  
थाना नीमगांव क्षेत्र के अमृतापुर निवासी राजेश कुमार ने बताया कि उन्होने अपनी  20 वर्षीय बेटी अंजली देवी की शादी छह माह पहले क्षेत्र के गांव प्रतापपुर निवासी सुरेश के बेटे सचिन के साथ की थी। शादी के उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया था, लेकिन ससुरालीजन दिए गए दान दहेज से संतुष्ट नहीं थे। 

आरोप है कि बेटी को आए दिन प्रताड़ित किया करते थे। मृतक के चाचा राम प्रसाद ने बताया कि दहेज की अतिरिक्त मांग के चलते उनकी बेटी को मारकर फंदे से लटका दिया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

संबंधित समाचार