Bareilly: 10 से चलेगी राजगीर-हरिद्वार स्पेशल ट्रेन, 12 फेरों के लिए भरेगी रफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने त्योहार पर राजगीर-हरिद्वार के बीच 03223/03224 स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि 03223 राजगीर-हरिद्वार स्पेशल 10 अक्टूबर से 26 दिसंबर तक हर शुक्रवार को कुल 12 फेरों के लिए चलेगी। वहीं वापसी में 03224 हरिद्वार-राजगीर स्पेशल 11 अक्टूबर से 27 दिसंबर 2025 तक हर शनिवार को संचालित होगी।

ट्रेन राजगीर से सुबह 4:05 बजे रवाना होकर गया, पटना, बक्सर, वाराणसी, अयोध्या धाम, लखनऊ, शाहजहांपुर, बरेली, मुरादाबाद, नजीबाबाद होते हुए हरिद्वार पहुंचेगी। वापसी में हरिद्वार से सुबह 7:20 बजे प्रस्थान करेगी। उन्होंने बताया कि यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए यह सेवा शुरू की जा रही है। उन्होंने यात्रियों से अपील की है कि वे आरक्षण पहले से करा लें ताकि यात्रा में कोई असुविधा न हो।

संबंधित समाचार