GNM और ANM के अंतिम वर्ष छात्रों को 31 अक्टूबर 2025 तक जमा करना होगा शुल्क, नहीं तो रजिस्ट्रेशन कैंसिल
लखनऊ, अमृत विचार: जीएनएम एवं एएनएम प्रशिक्षण केन्द्रों में सितंबर माह में संपन्न परीक्षा में बिना शुल्क जमा किए शामिल होने वाले अंतिम वर्ष के परीक्षार्थियों के शुल्क को टैक्स समेत से 31 अक्टूबर तक जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। यह शुल्क कालेज प्रबन्धन कराएगा और स्टेट मेडिकल फैकल्टी कार्यालय में पंजीयन शुल्क रसीद जमा न होने की स्थिति में रजिस्ट्रेशन नहीं किए जाएंगे।
उक्त निर्देश उप्र. स्टेट मेडिकल फैकल्टी के सचिव डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने सभी जीएनएम और एएनएम प्रशिक्षण केन्द्र के प्रबन्धकों को दिए हैं। उन्होंने बताया पंजीयन शुल्क एक हजार रूपए और 18 प्रतिशत जीएसटी टैक्स, प्रति अभ्यर्थी को जमा करना होगा।
