यूपी में डॉक्टरों को 10 साल करनी होगी सरकारी नौकरी, छोड़ी तो 1 करोड़ का जुर्माना

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पोस्ट-ग्रेजुएशन (पीजी) मेडिकल कोर्स के छात्रों को डिग्री के बाद 10 साल तक राज्य के अस्पतालों में सेवा देना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने वालों को एक करोड़ रुपए का जुर्माना देना होगा। सरकार का कहना है कि नीट …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने डॉक्टरों को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने पोस्ट-ग्रेजुएशन (पीजी) मेडिकल कोर्स के छात्रों को डिग्री के बाद 10 साल तक राज्य के अस्पतालों में सेवा देना अनिवार्य कर दिया है। ऐसा नहीं करने वालों को एक करोड़ रुपए का जुर्माना देना होगा।

सरकार का कहना है कि नीट में छूट की व्यवस्था भी की गई है ताकि सरकारी अस्पतालों में विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी को पूरा किया जा सके। सरकार द्वारा जारी किए गए इस नए नियम में कहा गया है कि विभाग की ओर से इस संबंध में अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी नहीं की जाएगी। साथ ही कहा गया है कि अब डॉक्टर पीजी के साथ ही डिप्लोमा कोर्सेज में भी एडमिशन ले सकते हैं। इसके अलावा बीच में कोर्स छोड़ने वालों को अगले तीन वर्षों के लिए पीजी डिग्री कोर्स से डिबार कर दिया जाएगा।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव