जगदीशपुर में उद्घाटन से पहले हंगामा, भाजपा कार्यकर्ताओं और किसान यूनियन के सदस्यों में नोकझोंक
जगदीशपुर/अमेठी, अमृत विचार। मंगलवार को सिन्दूरवा अंडर बाईपास के उद्घाटन कार्यक्रम से पहले माहौल तनावपूर्ण हो गया। कार्यक्रम स्थल पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं और किसान यूनियन टिकैत (संयुक्त मोर्चा) के सदस्यों के बीच कहासुनी और नोकझोंक की स्थिति उत्पन्न हो गई।
सूचना मिलते ही थाना
जगदीशपुर और थाना कमरौली की पुलिस मौके पर पहुंच गई और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
बताया जा रहा है कि उद्घाटन कार्यक्रम में जगदीशपुर विधायक सुरेश पासी के आने से पहले ही दोनों पक्षों में किसी मुद्दे को लेकर बहस शुरू हो गई थी, जो धीरे-धीरे तीखी नोकझोंक में बदल गई। फिलहाल पुलिस की मौजूदगी में माहौल शांत है और कार्यक्रम की तैयारियां जारी हैं।
स्थानीय लोगों के अनुसार, पुलिस समय रहते पहुंच गई, जिससे स्थिति बिगड़ने से बच गई। अधिकारी पूरे मामले पर नजर बनाए हुए हैं।
यह भी पढ़ेंः सुप्रीम कोर्ट पहुंचा कफ सिरप कांड : 16 बच्चों की मौत मामले में जनहित याचिका दायर कर सीबीआई जांच की मांग
