लखीमपुर खीरी : छत पर टहलने गए युवक की आंधी के झोंके से नीचे गिरकर मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखीमपुर खीरी, अमृत विचार। कोतवाली मोहम्मदी के कस्बा बरवर में खाना खाने के बाद छत पर टहल रहा एक युवक आंधी के आए तेज थपेड़े में संभल नहीं सका और वह छत से नीचे जा गिरा। परिवार के लोग उसे गंभीर हालत में सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया। 

कस्बा बरवर के मोहल्ला रोशननगर निवासी ज्ञानी (48) पुत्र ईश्वरी प्रसाद सोमवार की रात खाना खाने के बाद अपने घर की छत पर टहल रहा था। इसी बीच हल्की बूंदा बांदी होने लगी। वह कुछ समझ पाते। इससे पहले ही चली तेज आंधी के थपेड़ों में वह खुद को संभाल नहीं सका और उसका संतुलन बिगड़ गया। 

इसस वह नीचे जीने पर गिर गए। चीख पुकार पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें उठाया और हालत गंभीर होने पर उन्हें आनन-फानन में मोहम्मदी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर घर आते ही परिवार में चीख पुकार मच गई। मोहल्ले में मातमी सन्नाटा छा गया। रोते-बिलखते परिवार के लोग अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार वालों को सौंप दिया है।

संबंधित समाचार