बाराबंकी : धराशाई हुईं देवा मेला प्रचार होर्डिंग, सवालों के घेरे में प्रचार-प्रसार की व्यवस्था

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। देवा मेला को लेकर जहां तैयारियों का दावा किया जा रहा है, वहीं प्रचार-प्रसार की व्यवस्था उद्घाटन से पहले ही सवालों के घेरे में आ गई है। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा लगाई गई प्रचार होर्डिंग उद्घाटन से पहले ही धराशाई हो गई, जिससे विभागीय कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। 

स्थानीय लोगों का आरोप है कि संबंधित विभाग ने केवल औपचारिकता निभाकर प्रचार की खानापूर्ति की, जिसके चलते खराब गुणवत्ता और कमजोर संरचना वाली होर्डिंग टिक नहीं सकी और टूटकर गिर गईं। 

उनका कहना है कि इस प्रकार की लापरवाही से मेले की छवि और साख पर असर पड़ता है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों और मेले की गरिमा बनी रहे।

संबंधित समाचार