बाराबंकी: घोड़ा बाजार में ठेकेदारों की अवैध वसूली, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देवा/बाराबंकी, अमृत विचार। देवा मेला के घोड़ा बाजार में ठेकेदारों की मनमानी जारी है। प्रदर्शनी समिति द्वारा लगाए गए रेट बोर्ड और मेला अधिकारियों के निर्देशों के बावजूद अवैध वसूली का खेल बे-रोक-टोक जारी है।

अंबेडकरनगर निवासी व्यापारी अनमोल ने बताया कि 95 हजार में घोड़ी खरीदने पर लिखाई के नाम पर 1200 रुपये की जबरन वसूली की गई, जबकि रसीद में इसका कोई जिक्र तक नहीं है।

 

व्यापारियों का कहना है कि यह कोई अकेली घटना नहीं है, बल्कि प्रतिदिन ऐसे दर्जनों मामलों में ठेकेदार मनमाने ढंग से अतिरिक्त रकम वसूलते हैं। यह स्थिति प्रशासन की निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है और मेले की पारदर्शिता और साख को भी नुकसान पहुंचा रही है। व्यापारियों ने जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।

संबंधित समाचार