बाराबंकी में बोले मंत्री सुरेश राही- भारत को फिर बनाना है सोने की चिड़िया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार। भारतीय जनता पार्टी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए प्रयास तेज कर दिए गए हैं। यह अभियान 25 सितंबर से शुरू होकर 25 दिसंबर अटल जयंती तक चलेगा। 

मंगलवार को जिला पंचायत सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता एवं व्यापारी सम्मेलन में कारागार राज्य मंत्री व जनपद प्रभारी मंत्री सुरेश राही ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत केवल एक नारा नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त संकल्प है, जिसमें हर नागरिक की भागीदारी अनिवार्य है। 

उन्होंने कहा कि स्वदेशी, स्वभाषा और स्वभूषा की त्रिवेणी के बल पर ही भारत आत्मनिर्भर बनेगा। मुगलों से पहले भारत हर क्षेत्र में सक्षम था, अब फिर से स्वदेशी अपनाकर भारत को शिखर पर पहुंचाने का समय आ गया है। मंत्री ने कहा कि मेक इन इंडिया, स्टार्टअप इंडिया, डिजिटल इंडिया और वोकल फॉर लोकल जैसे अभियानों से करोड़ों युवाओं, किसानों और उद्यमियों को आत्मनिर्भर बनाया गया है। 

उन्होंने इसे केवल आर्थिक नहीं, बल्कि सामाजिक, तकनीकी और वैचारिक आत्मनिर्भरता का प्रतीक बताया। आज भारत योग, आयुर्वेद, खादी और परंपरागत उद्योगों के माध्यम से वैश्विक पहचान बना चुका है। 

इस मौके पर जिला अध्यक्ष अरविंद मौर्य, एससी एसटी अयोग के प्रदेश अध्यक्ष बैजनाथ रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष राजरानी रावत, एमएलसी अंगद सिंह, पूर्व विधायक शरद अवस्थी, डॉक्टर राम कुमारी मौर्य, अमरीश रावत, विजय आनंद बाजपेई, नवीन राठौर, संदीप गुप्ता, प्रमोद तिवारी, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।

संबंधित समाचार