कानपुर: सांसद रमेश अवस्थी बोले- जीएसटी सुधार अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का अवसर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

व्यापारी, कारोबारी, उपभोक्ता एवं उद्यमी हुए शामिल, सांसद रमेश अवस्थी ने की शिरकत

कानपुर, अमृत विचार। बदलते वैश्विक परिवेश में जीएसटी रिफार्म पीएम मोदी का ऐतिहासिक कदम है। इससे देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ ही वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडेक्ट के उद्यमियों को भी जीवन दान मिला है।

यह अंत्योदय को राष्ट्रोदय में बदलने का विशेष अवसर है। यह बातें मंगलवार को मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने भाजपा दक्षिण द्वारा किदवई नगर के एक गेस्ट हाउस में आयोजित नेक्स्ट जेन जीएसटी अभियान के सम्मेलन में कही।

उन्होंने व्यापारी, कारोबारी, उपभोक्ता एवं उद्यमी सम्मेलन से विदेशी उत्पादों का बहिष्कार कर स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने की शपथ दिलाने के साथ संकल्प पत्र भरवाए। विधायक महेश त्रिवेदी ने कहा कि जीएसटी बदलाव से बाजारों में ग्राहकों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

यूपी अब 60 उत्पादों में जीआई टैग प्राप्त कर जीआई कैपिटल बन चुका है। यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के उत्पादों को वैश्विक बाजार मिला है। इसमें 75 जिलों के 2250 उद्यमियों ने अपनेअपने उत्पादों का प्रदर्शन किया।

भाजपा दक्षिण जिलाध्यक्ष शिवराम सिंह ने कहा कि पीएम मोदी ने देश की अर्थव्यवस्था को पारदर्शी और मजबूत बनाने के लिए जीएसटी के 12 व 28 प्रतिशत के स्लैब को समाप्त कर 5 व 18 प्रतिशत कर दिया है। शहरवासी दिवाली पर विदेशी उत्पादों को छोड़कर स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी करें। इससे हमारे देश, प्रदेश और शहर के लोकल शिल्पकारों को रोजगार मिलेगा। 

भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेश मिश्रा ने कहा कि जीएसटी छूट  का लाभ ग्राहकों को मिल रहा है। सम्मेलन में अनीता गुप्ता, सीए अवधेश मिश्रा, श्याम सुंदर गर्ग शुक्ला, मोहित दुबे, दीपक अग्रवाल, निर्मल त्रिपाठी, संजय गुप्ता, कमल उत्तम, अश्वनी तिवारी, दीपू पासवान, मनीष त्रिपाठी आदि रहे।

संबंधित समाचार