आज का राशिफल | 9 अक्टूबर 2025
मेष
आज बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। आंखों में दर्द की शिकायत होने की आशंका है। नए व्यवसाय को लेकर योजना बना सकते हैं। आपकी मनःस्थिति काफी अच्छी रहेगी। अविवाहितों को विवाह के उत्तम प्रस्ताव मिलेंगे।
वृष
आज धन के लेन-देन में त्रुटि हो सकती है। जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार अच्छा रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाए रखें। सहयोगी और रिश्तेदारों के साथ संबंध बिगड़ने की संभावना है। अचानक खर्च बढ़ने से मन परेशान हो सकता है।
मिथुन
आज व्यापार में अपेक्षा से अधिक धन लाभ होगा। अनुभवी व्यक्तियों का मार्गदर्शन मिलेगा। आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रयासरत रहेंगे। नौकरी में आपको उच्च पद मिल सकता है। बड़े भाई-बहनों से आपको सहायता प्राप्त होगी।
कर्क
आज किसी नए व्यवसाय में धन निवेश कर सकते हैं। व्यापार में उत्तम बढ़ोतरी हो सकती है। मेडिकल कार्य से जुड़े लोगों के लिए दिन उत्तम है। सहकर्मी आपसे अत्यंत प्रसन्न रहने वाले हैं। आपको दृढ़ निश्चय के कारण सफलता मिलेगी।
सिंह
आज व्यवसाय में आप कुछ जोखिम ले सकते हैं। परिवार में शुभ उत्सव होने की संभावना है। आपके नए मित्र बन सकते हैं। धार्मिक कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। आपकी व्यवहार कुशलता की लोग प्रशंसा करेंगे। किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है।
कन्या
आज राजनीतिक लोगों को थोड़ी परेशानी होगी। व्यापार में उतार-चढ़ाव हो सकता है। उच्च अधिकारी आपकी प्रशंसा करेंगे। आप थोड़ा कन्फ्यूज हो सकते हैं। परिवार के लोगों से आप थोड़े नाखुश रहेंगे। दूसरों के मामलों में अधिक बहसबाजी न करें।
तुला
आज उच्च अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। घर की नवीन वस्तुओं की खरीदारी कर सकते हैं। पार्टनरशिप वाले कार्यों में आपको धन प्राप्त होगा। कारोबारियों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आपकी लोकप्रियता में वृद्धि होगी।
वृश्चिक
आज नवीन वस्तुओं की खरीदारी करते समय सावधानी रखें। कुछ लोग आपके विषय में नकारात्मक बातें प्रसारित कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में लोग आप पर निर्भर रहेंगे। इसके कारण आपके ऊपर दबाव रहेगा।
धनु
आज आपको नौकरी में पदोन्नति मिल सकती है। मित्रों पर अधिक विश्वास न करें। शेयर मार्केट में संभलकर निवेश करें। प्रभावशाली लोगों की सहायता से आपके काम बन सकते हैं। संतान की उन्नति से आप उत्साहित रहेंगे।
मकर
आज कोई पुराना मामला दोबारा उभर सकता है। पैतृक संपत्ति की समस्या दूर होगी। स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। बहस की परिस्थितियों से बचना चाहिए। गलत निर्णय होने से आपको नुकसान होगा।
कुंभ
आज सहकर्मियों का उचित सहयोग मिलेगा। रूठे मित्रों को मनाने में सफल रहेंगे। आप अपने कार्यों में अत्यधिक सक्रिय रहेंगे। आपको शुभ समाचार मिलने की संभावना है। साहित्य से जुड़े लोगों को सम्मान मिल सकता है।
मीन
आज व्यापार में प्रतिद्वंद्वियों से सावधान रहें। घर में आपसी सामंजस्य में कमी होगी। विद्यार्थियों को अनुकूल परिणाम मिलने में कठिनाई हो सकती है। भावनात्मक मामलों को लेकर उलझ सकते हैं। समस्याओं का डटकर मुकाबला करें।
