सोनभद्र : झूठी शान के नाम पर बहन और बहनोई को उतारा मौत के घाट, दो भाई गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सोनभद्र। सोनभद्र जिले में बिहार की एक महिला और उसके पति की उसके (महिला के) परिवार वालों ने कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह झूठी शान के नाम पर हत्या का मामला जान पड़ रहा है। 

पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि महिला की पहचान मुन्नी गुप्ता (23) के रूप में हुई है, जो पटना जिले के नौबस्ता थानाक्षेत्र के मोतीपुर गांव की द्वारिका प्रसाद की बेटी थी। वर्मा के अनुसार मुन्नी अपने गांव के ही दुखन साहू (25) के साथ भाग गई थी तथा दोनों ने गुजरात में शादी कर ली थी। 

पुलिस अधीक्षक का कहना है कि मुन्नी का परिवार इस शादी से नाखुश था और उन्होंने एक भव्य शादी समारोह आयोजित करने के बहाने दंपत्ति को अपने पैतृक स्थान लौटने के लिए राजी किया था। हालांकि, उन्हें वापस लाने के बाद, आरोपियों ने सोनभद्र जिले के हाथीनाला के पास कथित तौर पर दोनों की हत्या कर दी।

पुलिस के अनुसार मुन्नी का शव 24 सितंबर को हाथीनाला थाना क्षेत्र की झाड़ियों से बरामद हुआ था। वर्मा ने बताया कि जांच और बिहार पुलिस के साथ समन्वय के दौरान, महत्वपूर्ण सुराग मिले, जिनसे उसके परिवार के सदस्यों की संलिप्तता का पता चला। उन्होंने बताया कि इन सूचनाओं के आधार पर, पुलिस ने बुधवार को हाथीनाला तिराहे के पास से दो आरोपियों, मुन्ना कुमार (22) और राहुल कुमार (28) को गिरफ्तार कर लिया। ये दोनों मोतीपुर निवासी द्वारिका प्रसाद के बेटे हैं। 

पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान दोनों ने अपनी बहन मुन्नी और उसके पति दुखन की हत्या करने का गुनाह कबूला। दोनों की निशानदेही पर दुखन का कंकाल दुद्धी थानाक्षेत्र में राजखड़ के पास एक जंगल से बरामद किया गया। पुलिस ने एक वाहन भी जब्त किया है, जिसका कथित तौर पर अपराध में इस्तेमाल किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि मामले की जांच चल रही है।  

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म