Bihar Elections 2025 : प्रशांत किशोर ने जारी की 51 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट, करगहर से इस भोजपुरी सिंगर को मिला टिकट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

पटना। प्रशांत किशोर की जन सुराज पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए 51 उम्मीदवारों की पहली सूची गुरुवार को जारी कर दी। करगहर विधनासभा सीट से भोजपुरी सिंगर और अभिनेता रितेश पांडेय को उम्मीदवर बनाया है। हालांकि पहली लिस्ट में चुनावी रणनीतिकार और जन सुराज पार्टी के सूत्रधार प्रशांत किशोर का नाम नहीं है।

इन बड़े नामों को भी PK ने बनाया उम्मीदवार

मुजफ्फरपुर से डॉ. अमल कुमार दास, गोपालगंज से डॉ शशि शेखर सिन्हा, भोरे से प्रीति किन्नर, रघुनाथपुर से राहुल कीर्ति सिंह, दरौंदा से सत्येंद्र कुमार यादव, बनियापुर से श्रवण कुमार महतो, छपरा से जय प्रकाश सिंह, परसा से मुसाहेब महतो, सोनपुर से चंदन लाल मेहता, कल्याणपुर से राम बालक पासवान, मोरवा से जागृति ठाकुर, मटिहानी से डॉ अरुण कुमार, बेगूसराय से सुरेंद्र कुमार सहनी, खगड़िया से जयंती पटेल, बेलदौर से गजेंद्र निषाद, परबत्ता से विनय कुमार वरुण, पीरपैंती से घनश्याम दास, बेलहर से ब्रज किशोर पंडित, बिहारशरीफ से दिनेश कुमार, नालंदा से कुमारी पूनम सिन्हा, आरा से डॉ विजय कुमार गुप्ता, चेनारी से नेहा कुमार नटराज (नट समाज से), गोह से सीताराम दुखारी, नबीनगर से अर्चना चंद्रा, इमामगंज से डॉ अजीत कुमार, बोधगया से लक्ष्मण मांझी को जन सुराज पार्टी से टिकट मिला है।

इन बड़े और मशहूर लोगों को दिया जन सुराज ने टिकट

  • अस्थावां से लता सिंह (आरसीपी सिंह की बेटी)
  • कुम्हरार से गणितज्ञ प्रो केसी सिन्हा
  • करगहर से भोजपुरी एक्टर सिंगर रितेश रंजन पांडेय
  • दरभंगा से आर के मिश्रा (पूर्व IPS)
  • मांझी से वाई वी गिरी (मशहूर वरिष्ठ अधिवक्ता)

खबर अपडेट हो रही है...

संबंधित समाचार