बढा शादी का क्रेज... 78 प्रतिशत महिलाएं चाहती हैं 21 हो विवाह की उम्र, Lucknow University के विधि संकाय ने किया खास रिसर्च
प्रदेश के 8 जिलों में 1000 महिलाओं के बीच हुआ सर्वेक्षण
लखनऊ, अमृत विचार: 78 प्रतिशत महिलाएं चाहती हैं कि लड़कियों की विवाह की आयु 18 वर्ष से बढ़ाकर 21 वर्ष की जाए। इसके लिए महिलाए कानून में संशोधन की पक्षधर हैं। ये बात लखनऊ विश्वविद्यालय के विधि संकाय के एक अध्ययन में निकलकर सामने आई है। विवि की विधि संकाय के प्रो. राकेश कुमार सिंह और उनके शोध सहायक प्रदीप कुमार सिंह ने प्रदेश के छह मंडलाें के आठ जिलों में 1000 महिलाओं की राय जानी। इसमें ये निष्कर्ष सामने आया है।
6.png)
इस शोध में परंपरा, सामाजिक संरचना, महिला सशक्तिकरण और व्यक्तिगत स्वतंत्रता के चौराहे पर खड़ी राष्ट्रीय बहस को भी शामिल किया गया। विवाह की न्यूनतम आयु का समर्थन धर्म, जाति और सम्प्रदाय से ऊपर उठकर महिलाओं ने किया है। इसमें अविवाहित महिलाएं जो इस कानून से सीधे और भविष्य में प्रभावित होंगी उनका समर्थन स्तर 79.6 प्रतिशत है।
6.png)
विवाहित महिलाओं में भी समर्थन का आंकड़ा 75.8 प्रतिशत रहा। उत्तरदाताओं में से 68.8 प्रतिशत का मानना है कि विवाह की उम्र बढ़ाने से लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के बेहतर अवसर मिलेंगे। 65.2 प्रतिशत महिलाओं ने इस बदलाव को मां और बच्चे दोनों के लिए बेहतर स्वास्थ्य परिणामों से जोड़ा।
6.png)
22 प्रतिशत उत्तरदाता मौन या विरोध में क्यों
-अविवाहित वयस्क बेटी का होना परिवार के लिए शर्मिंदगी
-अविवाहित महिलाओं की शारीरिक सुरक्षा और “सम्मान”
-प्रेम विवाह और घर से भागने का जोखिम
5.png)
यह भी पढ़ेंः PKL 2025: राकेश के शानदार प्रदर्शन ने दिलाई जीत, गुजरात जायंट्स ने यूपी योद्धाज को 40-39 से हराया
