मुलायम सिंह यादव की पुण्यतिथि मनाई गई: परेड में नेताजी को सपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, उनके संघर्षों को किया याद
कानपुर, अमृत विचार। देश के पूर्व रक्षा मंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह की पुण्यतिथि पर नवीन मार्केट, परेड, आर्य नगर, कैंट, सीसामऊ, गोविंद नगर व किदवई नगर विधानसभा क्षेत्र समेत 1607 बूथों पर पीडीए महासम्मेलन हुआ। सपा विधायक अभिताभ बाजपेई ने केपीएम अस्पताल में मरीजों को फल, जूस व बिस्किट वितरण किया। विधायक मोहम्मद हसन रूमी ने अपने क्षेत्र में भंडारे का आयोजन किया। परेड पर तहरी वितरण की गई।
सपा नगर और ग्रामीण कार्यालय में आयोजित हुए कार्यक्रम में सपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं, विधायक व पूर्व विधायक ने मुलायम सिंह यादव के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रंद्धाजलि दी। नगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद ने कहा कि नेता जी पूरे प्रदेश में अल्पसंख्यकों, पिछड़ों, दलितों व गरीबों के स्वाभिमान सहित उनकी रक्षा की। 27 फीसदी आरक्षण देकर प्रदेश में एक मिसाल कायम की। लड़कियों की शिक्षा फ्री की, प्रदेश में व्यापारियों के लिए उगाही समाप्त की। उन्होंने वीपी सिंह से मिलकर मंडल लागू कराया, जिससे पूरे प्रदेश में नेताजी की सरहाना की गई।
बुनकरों व कुम्हारों को सुविधाएं दी, लेकिन आज भाजपा सरकार लघु उद्योगों को बंद करने में जुटी है। कहा कि नेता जी की पुण्यतिथि पर महानगर समाजवादी पार्टी सदैव उनके रास्ते पर चलने का संकल्प लेती है। सपा ग्रामीण कार्यालय में नेता जी द्वारा समाज और देश के लिए किए गए अमूल्य कार्यों को याद किया। सभी कार्यकर्ताओं ने उनके दिखाएं रास्ते पर चलने और पीडीए को मजबूत करते हुए 2027 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
वहीं, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विनौर रही बसपा नेत्री सीमा देशप्रेमी (कोरी) ने अपने समर्थकों के साथ सपा की सदस्यता ली। इस दौरान प्रदेश सचिव केके शुक्ला, महासचिव संजय सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव, विरेन्द्र शर्मा, सचिन तांगड़ी, कुतुबुद्दीन मंसूरी, दीपक खोटे, अर्पित त्रिवेदी, केके मिश्रा व ग्रामीण जिलाध्यक्ष, मुनींद्र शुक्ला, पूर्व सांसद राजाराम पाल, जिला महासचिव जितेंद्र कटियार, पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सर्वेश यादव, श्याम सुंदर यादव, राजकुमार चौहान, किशनलाल गौतम, नसीम रजा समेत आदि लोग रहे।
ये भी पढ़े :
