Bareilly: छपरा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस 12 दिसंबर से चलेगी नियमित
बरेली, अमृत विचार। रेल प्रशासन ने यात्रियों की सुविधा के लिए 15135/15136 छपरा-अमृतसर-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस का नियमित संचालन छपरा से 12 दिसंबर से प्रत्येक शुक्रवार और अमृतसर से 13 दिसंबर से प्रत्येक शनिवार को करने का निर्णय लिया है।
सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि छपरा-अमृतसर साप्ताहिक एक्सप्रेस छपरा से 10:15 बजे प्रस्थान कर सीवान, थावे, तमकुही रोड, पडरौना, कप्तानगंज, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, गोंडा, बुढ़वल, सीतापुर, बरेली, मुरादाबाद के रास्ते अंबाला कैंट, ढंडारी कलां, जालंधर सिटी, ब्यास से छूटकर अमृतसर पहुंचेगी।
वापसी में ट्रेन अमृतसर-छपरा साप्ताहिक एक्सप्रेस शनिवार को अमृतसर से शाम 05.45 बजे प्रस्थान करेगी और गोरखपुर, कप्तानगंज, पडरौना, तमकुही रोड, थावे, सीवान होते हुए रात 11.55 बजे छपरा पहुंचेगी।
