आगरा नहीं जाएंगे अफगानिस्तान के विदेश मंत्री... दौरा रद्द, ताजमहल के दीदार का था कार्यक्रम
आगरा। अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर मुत्तकी का रविवार को आगरा का होने वाला दौरा रद्द हो गया है। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री रविवार को ताजमहल का दीदार करने के लिए आने वाले थे लेकिन किन्हीं कारणों से उनकी ये यात्रा रद्द हो गई है।
अधिकारियों ने कार्यक्रम रद्द होने का कोई कारण नहीं बताया। उन्होंने बताया कि मुत्तकी को रविवार सुबह 11 बजे ताजमहल पहुंचना था और एक घंटे ताजमहल का दीदार करने के बाद आगरा में ही दोपहर का भोजन करने के बाद दिल्ली रवाना होना था।
ये भी पढ़े :
