IND W VS AUS W: ऑस्ट्रेलिया ने जीता टॉस, पहले करेंगे गेंदबाजी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

विशाखापत्तनम। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के खिलाफ महिला विश्व कप मुकाबले में रविवार को टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आईसीसी महिला विश्व कप 2025 का आज13वां मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम के बीच खेला जा रहा है। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम ने अब तक इस टूर्नामेंट में 3 मैच खेले हैं, जिसमें से 2 में जीत हासिल की है और साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1 में हार का सामना करना पड़ा। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 3 में से 2 मैच जीते हैं और 1 मैच बारिश की भेंट चढ़ गया।

महिला विश्व कप 2025 में अब तक 12 मुकाबले हो चुके हैं। अंक तालिका में ऑस्ट्रेलिया 5 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि भारतीय टीम तीसरे स्थान पर काबिज है। पहले स्थान पर इंग्लैंड की टीम है, जिसने अपने सभी 3 मैच जीते हैं।

प्रमुख खिलाड़ी और उनका प्रदर्शन

ऑस्ट्रेलिया की ओर से बेथ मूनी सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 2 पारियों में 121 रन बनाए। भारत के लिए ऋचा घोष ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 पारियों में 131 रन बनाए, जिसमें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उनकी 94 रनों की पारी शामिल है, हालांकि वह मैच भारत हार गया था।  

 

गेंदबाजी में ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड ने 2 मैचों में 5 विकेट लिए हैं और वह सबसे सफल गेंदबाज हैं। भारत की ओर से दीप्ति शर्मा ने 3 मैचों में 7 विकेट लेकर शानदार प्रदर्शन किया है।

भारत प्लेइंग XI: प्रतीका रावल, स्मृति मंधाना, हरलीन देओल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रॉड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, स्नेह राणा, क्रांति गौड़, श्री चरणी। 

ऑस्ट्रेलिया प्लेइंग XI: एलिसा हीली (विकेटकीपर/कप्तान), फ़ीबी लिचफ़ील्ड, एलिस पेरी, बेथ मूनी, ऐनाबेल सदरलैंड, एश्ले गार्डनर, तालिया मैक्ग्रा, सोफ़ी मोलिन्यू, किम गार्थ, अलाना किंग, मेगन शट।

संबंधित समाचार