70th Filmfare Awards 2025: लापता लेडीज का जलवा...सिनेमा में योगदान के लिए जया बच्चन को मिला सिने आइकन अवॉर्ड

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

अहमदाबाद। अहमदाबाद में शाहरुख खान, करण जौहर और मनीष पॉल की मेज़बानी में आयोजित 70वें हुंडई फिल्मफेयर अवार्ड्स 2025 में किरण राव की फिल्म लापता लेडीज़ ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म और सर्वश्रेष्ठ निर्देशक सहित 13 पुरस्कार जीते।

जहा आलिया भट्ट ने जिगरा के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार जीता, तो कार्तिक आर्यन और अभिषेक बच्चन ने चंदू चैंपियन और आई वांट टू टॉक के लिए लोकप्रिय श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार साझा किया, जबकि राजकुमार राव ने श्रीकांत के लिए समीक्षक श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार जीता। समारोह में किल के छह पुरस्कारों जैसी तकनीकी उपलब्धियों और अक्षय कुमार और कृति सनोन जैसे सितारों के अभिनय को भी सम्मानित किया गया।

सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का पुरस्कार अरिजीत सिंह को फिल्म लापता लेडीज जबकि महिला पार्श्वगायक का पुरस्कार मधुबंती बागची को स्त्री 2 के लिये दिया गया। बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का पुरस्कार राम संपत को लापता लेडीज के लिये दिया गया। इसी तरह सर्वश्रेष्ठ कोरियोग्राफी का पुरस्कार बॉस्को-सीज़र को दिया गया। 

सर्वश्रेष्ठ सिनेमैटोग्राफी का पुरस्कार रफ़ी महमूद को फिल्म किल के लिये मिला। सर्वश्रेष्ठ कहानी का पुरस्कार आदित्य धर और मोनिका ठाकर (आर्टिकल 370) और सर्वश्रेष्ठ स्क्रीनप्ले का पुरस्कार स्नेहा देसाई को फिल्म लापता लेडीज के लिये दिया गया। सर्वश्रेष्ठ म्यूजिक एल्बम का पुरस्कार राम संपत को फिल्म लापता लेडीज़ के लिये दिया गया। इसके अलावा स्पेशल अवॉर्ड भी दिया गया।

लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार ज़ीनत अमान और श्याम बेनेगल (मरणोपरांत) दिया गया. वहीं संगीत में उभरती प्रतिभा के लिए आरडी बर्मन पुरस्कार--अचिंत ठक्कर को अवॉर्ड दिया गया। फिल्मफेयर अवॉर्ड 2025 में शाहरुख और काजोल की हिट जोड़ी ने स्टेज पर अपनी परफॉर्मेंस से समा बांध दिया था। दर्शक मंत्रमुग्ध होकर दोनों को देखते रहे। 

वहीं शाहरुख खान को अवॉर्ड फंक्शन में भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। जया बच्चन को सिने आइकन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। सिनेमा में योगदान के लिए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। कीर्ति सेनन और लक्ष्य ने दिया शम्मी कपूर और जीनत अमान को ट्रिब्यूट। कीर्ति ने जीनत अमान और लक्ष्य ने शम्मी कपूर के गानों पर परफॉर्म किया। इनकी परफॉर्मेंस ने इवेंट में चार चांद लगा दिए थे। 

ये भी पढ़े : 

जिंदगी का सफर: 70 की चुलबुली सी अभिनेत्री आशा पारेख

संबंधित समाचार