Vaibhav Suryavanshi... रणजी ट्रॉफी से बाहर, BCCI के इस फैसले से करियर पर संकट, लेकिन...

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

युवा क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के लिए एक सुनहरा अवसर फिसलता नजर आ रहा है। बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में उन्हें जगह मिलने की संभावना थी, लेकिन बिहार क्रिकेट एसोसिएशन (BCA) की सीनियर चयन समिति में तीन पद खाली पड़े हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अभी तक इन पदों पर नियुक्तियां नहीं की हैं। जब तक ये नियुक्तियां नहीं होतीं, तब तक चयन समिति का गठन नहीं हो पाएगा और वैभव को बिहार की रणजी ट्रॉफी टीम में शामिल करने का मौका नहीं मिलेगा।

BCCI की ओर से देरी  

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, BCA ने BCCI से इन खाली पदों को भरने का अनुरोध किया है। BCA के जनरल मैनेजर नीरज सिंह ने बताया कि हाल ही में हुई एक सामान्य बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, लेकिन समय की कमी एक बड़ी चुनौती है। BCCI अगले कुछ दिनों में चयन समिति के खाली पदों पर नियुक्तियां कर सकता है।

वैभव का करियर अधर में?  

वैभव सूर्यवंशी पिछले एक साल से शानदार फॉर्म में हैं। बिहार के लिए रणजी ट्रॉफी का नया सीजन 15 अक्टूबर के बाद शुरू होने जा रहा है। यदि BCA की चयन समिति का गठन समय पर नहीं हुआ, तो वैभव को इस सीजन में खेलने का मौका नहीं मिलेगा। वैभव ने अंडर-19 टेस्ट डेब्यू में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 62 गेंदों में 104 रनों की पारी खेलकर भारत के लिए सबसे तेज टेस्ट शतक का रिकॉर्ड बनाया था। इसके अलावा, मात्र 14 साल की उम्र में उन्होंने IPL 2025 में राजस्थान रॉयल्स के लिए डेब्यू किया और 35 गेंदों में शतक जड़कर IPL में सबसे तेज शतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए।

 

संबंधित समाचार