आज का राशिफल | 13 अक्टूबर 2025
मेष- आज नए मित्र बन सकते हैं। अपनी भावी योजनाओं को लेकर थोड़े कन्फ्यूज हो सकते हैं। धार्मिक यात्रा विशेष रूप से सुखद रहेगी। परिवार में सुख-शांति का वातावरण रहेगा। धर्म-कर्म के प्रति विश्वास बनाए रखें। व्यापार में उन्नति के अवसर मिलेंगे।
वृष- आज अपने व्यक्तिगत कार्यों को अत्यधिक महत्व देंगे। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर करने के लिए दिन उत्तम है। किसी महत्वपूर्ण बात को लेकर परिवार में चर्चा हो सकती है। परिजनों के साथ घूमने के लिए जा सकते हैं।
मिथुन- आज व्यवसाय को लेकर कुछ परेशान रहेंगे। धन लाभ के बेहतरीन अवसर प्राप्त होंगे। विदेश से जॉब के अवसर मिलने की संभावना है। वैवाहिक जीवन काफी रोमांटिक रहेगा। बुद्धिमान लोगों के बीच आपका दायरा मजबूत होगा।
कर्क- आज आपके ऊपर अत्यधिक जिम्मेदारियां रहेंगी। व्यवसाय में अपने खर्चों पर नियंत्रण करने का दबाव रहेगा। अपने व्यवहार में लचीलापन बनाए रखें। वैवाहिक जीवन में थोड़ी उथल-पुथल होने की संभावना है।
सिंह- आज दिन का शुरुआती भाग आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। आपके ऊपर पुराने ऋण को चुकाने का दबाव हो सकता है। आप कुछ नया सीखने को लेकर प्रेरित रहेंगे। संपत्ति के क्रय-विक्रय से बेहतरीन लाभ मिलेगा।
कन्या- आज गुप्त शत्रुओं की वजह से कुछ समस्या हो सकती है। रचनात्मक कार्यों में आप रुचि लेंगे। दूसरों के झगड़ों में मध्यस्थता न करें। कारोबार में आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रबंधन से जुड़े लोगों का काम बढ़ने वाला है।
तुला- आज महिलाओं का स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। विद्यार्थियों को शिक्षा में शिक्षकों का सहयोग मिलेगा। संतान का व्यवहार आपके प्रति काफी अच्छा रहेगा। उच्च अधिकारियों से आपको बड़ा लाभ हो सकता है। प्रेम संबंधों का भरपूर आनंद लेंगे।
वृश्चिक- आज आपके आत्मविश्वास और आत्मबल में वृद्धि होगी। मेहनत के बल पर आपको सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में तनाव होने की संभावना है। आपको कुछ कार्य ऐसे करने पड़ सकते हैं, जिनकी आपको अपेक्षा भी नहीं थी।
धनु- आज शाम को आपके कुछ काम बिगड़ सकते हैं। ऐसा भी हो सकता है कि आप जिनके साथ अच्छा करें वही आपको महत्व न दें। नई नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो आपको सफलता मिलेगी। नजदीकी व्यक्तियों के साथ किसी गंभीर विषय पर चर्चा करेंगे।
मकर- आज लोन से जुड़े हुए अटके काम शुरू हो सकते हैं। नए कारोबार की शुरुआत करने के लिए दिन बहुत अच्छा है। विपरीत परिस्थितियों में फंसे लोगों की सहायता कर सकते हैं। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार होगा।
कुंभ- आज विवादों का समाधान निकल सकता है। अपने निर्णयों को दूसरों पर आरोपित न करें। किसी को उधार धन न दें। बेरोजगार लोगों को अपनी जॉब की चिंता हो सकती है। उच्च पदासीन लोगों के साथ अपना व्यवहार अच्छा रखें।
मीन- आज आयात-निर्यात के कारोबार में तेजी आएगी। नौकरी में अधिकारी वर्ग आपकी अनदेखी कर सकते हैं। अपनी जीवनशैली को सुधारने के लिए धन खर्च करेंगे। साहित्य और लेखन की दिशा में आपकी रुचि बढ़ सकती है
