कानपुर : घरेलू कलह से परेशान युवक ने फंदा लगाकर दी जान, नौ दिन पहले पत्नी चली गई थी मायके

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर, अमृत विचार। रावतपुर में घरेलू कलह व पत्नी के मायके जाने पर युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक जब दिनभर कमरे बाहर नहीं निकला तो पड़ोसी ने पुलिस को खबर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंची तो युवक का शव फंदे से लटका मिला। परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम भेजा है।

मसवानपुर के शिवनगर चूड़ी वाली गली निवासी 27 वर्षीय अंकित गुप्ता दादानगर स्थित फैक्ट्री में नौकरी करता था। पत्नी प्रिया व आठ माह की बेटी के साथ रहता था। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि बीते तीन अक्टूबर को उसका पत्नी से विवाद हुआ। इस पर नाराज होकर पत्नी बच्ची को लेकर मायके पुखरायां चली गई।

रविवार दोपहर बाद तक जब अंकित कमरे से बाहर नहीं निकला। अंदर से कोई आहट भी नहीं मिली तो पड़ोसियों ने समीप ही रहने वाले उसके चचेरे भाई को खबर दी। उसने दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला।

सूचना पाकर पहुंची रावतपुर पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर जाकर देखा तो अंकित का शव पत्नी की साड़ी के सहारे कुंडे से लटकता मिला। पुलिस ने पत्नी को सूचना दी और शव मोर्चरी भेजा। परिजनों के अनुसार अंकित शराब का लती था। इसी कारण घर में कलह होती थी।

संबंधित समाचार