कानपुर : इंटर स्कूल डेडलिफ्ट में अभिषेक स्ट्रांग ब्वॉय व जिया स्ट्रांग गर्ल का खिताब किया अपने नाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

विभिन्न भार वर्ग में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम 

कानपुर, अमृत विचार। इंटर स्कूल डेडलिफ्ट चैंपियनशिप के अंतिम दिन आशा पब्लिक स्कूल के एस. अभिषेक स्ट्रांग बॉय और आक्सफोर्ड मॉडल स्कूल की जिया सिंह ने स्ट्रांग गर्ल का खिताब अपने नाम किया। सेठ मोतीलाल खेड़िया स्कूल में प्रतियोगिता समापन पर मुख्य अतिथि भारतीय पावरलिफ्टिंग संघ के संरक्षक राजेश शुक्ला ने अलग-अलग भारवर्ग में विजेताओं को पुरस्कृत किया।

इस मौके पर प्रदेश संघ के अध्यक्ष उमेश शुक्ला, सचिव राहुल शुक्ला, प्रधानाचार्य सुमन, वीरेंद्र सिंह परमार, सौरभ गौर, विवेक मिश्रा, राजेश दीक्षित, मनीष मिश्रा, नीरज कुमार, तपस्या गौतम, अभ्युदय शुक्ला, तन्मय शुक्ला और असीम राजपूत सहित अन्य लोग रहे। 

cats

बालिका वर्ग में

  1. 43 किग्रा वर्ग- अवंती बाई स्कूल की प्रियंका राजपूत प्रथम, सेठ मोतीलाल खेड़िया की जानवी दूसरे व प्रियांशी तीसरे स्थान पर रहीं। 
  2. 47 किग्रा वर्ग- गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल की श्रेया गौर प्रथम, ऑक्सफोर्ड मॉडल की मानवी नेगी दूसरी व सेठ मोतीलाल खेड़िया की तृषा को तीसरा स्नान मिला। 
  3. 52 किग्रा वर्ग- रामदास पाल इंटर कॉलेज की सलोनी देवी पहले, सेठ मोतीलाल खेड़िया की मोहिनी देवी दूसरे व वीरेंद्र स्वरूप अवधपुरी की ईशानी परमार ने तीसरा स्थान पाया। 
  4. 57 किग्रा वर्ग- गौरव मेमोरियल इंटरनेशनल की सिया यादव पहले, सेठ मोतीलाल खेड़िया की प्रिंसी वर्मा दूसरे व सोनिका कश्यप तीसरे नंबर पर रहीं। 
  5. 63 किग्रा वर्ग- सेठ मोतीलाल खेड़िया की गौरी कश्यप, एस्कॉर्ट वर्ल्ड स्कूल की आस्था गौतम व आईएस एक्सल स्कूल की आस्था वर्मा ने स्थान पाया। 
  6. 69 किग्रा वर्ग- वीरेंद्र स्वरूप एजुकेशन की अनन्या राज दीक्षित पहले, आईएस एक्सल की सृष्टि यादव दूसरे व यहीं की नैंसी कौशल तीसरे स्थान पर रहीं। 
  7. 76 किग्रा वर्ग- सेठ मोतीलाल खेड़िया की विधि कश्यप, पंडित दीनदयाल उपाध्याय की धैर्या सिंह, और आरएस एक्सल स्कूल की अमृता सिंह टॉप थ्री रहीं। 
  8. 84 किग्रा वर्ग- ऑक्सफोर्ड मॉडल की जिया सिंह, पंडित दीनदयाल की नव्या शुक्ला व आरएस एक्सल स्कूल की खुशी पाल दूसरे व तीसरे स्थान पर रहीं।

संबंधित समाचार