भाजपा जो कहती है, मायावती वही दोहराती हैं... शिवपाल यादव ने बसपा प्रमुख को बताया भाजपा की B टीम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने सोमवार को मायावती को भाजपा की B टीम बताते हुए कहा कि बसपा प्रमुख वहीं बोलती हैं जो बीजेपी कहती हैं। शिवपाल सिंह यादव बनारस से वंदे भारत ट्रेन से कानपुर सेंटल पहुंचे थे। यहां सपा प्रदेश सचिव आशीष चौबे के नेतृत्व में सैकड़ों कार्यकर्ता ने उनका 51 किलो की माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। जहां से वे बाया रोड इटावा के लिए रवाना हुए।

इससे पहले शिवपाल सिंह यादव ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में भ्रष्टाचार और झूठों का राज हैं। शासन प्रशासन पूरी तरह से ठप हो चुका है, अपराध चरम पर है। बिहार से बीजेपी की विदाई की शुरुआत तय हैं। उन्होंने कहा कि सपा राम मनोहर लोहिया के आदर्शों पर चल रही है, हमने जो वादे किए वह पूरे किए लेकिन बीजेपी के वादे धरातल पर कहां दिख रहे हैं, गरीबी और भ्रष्टाचार चरम पर है, कानून व्यवस्था चरमरा गई है। बीजेपी की सरकार तो लूट खसोट का अड्डा है।

cats

शिवपाल ने कहा सपा इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर बीजेपी को साफ करने के लिए तैयार है। 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार होगी और अखिलेश यादव मुख्यमंत्री बनेंगे। इस दौरान उन्होंने कहा कि देश में सबसे बड़े त्यौहार दीपावली का आगमन शीघ्र ही है इसकी आप सभी को ढेर सारी बधाई।

सेंट्रल पर स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से सपा के प्रदेश सचिव आशीष चौबे,अब्दुल शमी शाह, सूरज ठाकुर, जैन यादव ,अंकित बाजपेई, ऋषि दुबे, किसलय दीक्षित, हरिओम पांडे मोहम्मद शाहज़ेब निहाल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संबंधित समाचार