Bareilly: मनौना धाम पर टिकी थी कैंसर पीड़ित हर्षा की सांसों की उम्मीद, दर्दनाक सड़क हादसा वो भी लील गया 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। सिरौली थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा पेश आया। आंध्र प्रदेश का एक परिवार जिस कैंसर पीड़ित बेटी की सांसे मांगने मनौना धाम आया था अब वापस उसकी लाश लेकर जाएगा। रामनगर मार्ग पर कार ने ट्रक को ऐसी टक्कर मारी कि हादसे में नौ साल की कैंसर पीड़ित बच्ची को जान गवानी पड़ी। वहीं बच्ची के पिता समेत चार लोग घायल हैं, जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

आंध्र प्रदेश के जिला कपा के रहने वाले श्री हरि की नौ साल की बेटी हर्षा कैंसर से जूझ रही थी। डॉक्टरी इलाज से राहत नहीं मिली तो किसी के कहने पर मनौना धाम दर्शन करने की सोची। उन्हें किसी ने बताया था कि यहां चमत्कारी जल के जरिए हर बीमारी दूर हो जाती है। लिहाजा परिवार के साथ फ्लाइट के जरिए दिल्ली पहुंचे और फिर कार से आंवला तक का सफर तय किया। सोमवार तड़के उन्होंने दर्शन भी कर लिए। सुबह ही इस आस के साथ लौटने लगे कि बेटी की जान बच जाएगी।

कार से लौटते वक्त सोमवार सुबह उनकी कार रामनगर मार्ग पर पहुंची तो सामने से आ रहे ट्रक ने तेज टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे में कैंसर पीड़ित हर्षा की मौत हो गई। जबकि उसकी छोटी बहन ऋतिका समेत पिता श्री हरि, चाचा जगदीश व कार चालक घायल हो गए। टक्कर मारने के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया। फिलहाल घायलों का इलाज चल रहा है।

 

संबंधित समाचार