आज का राशिफल | 13 अक्टूबर 2025

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

मेष- आज अपनी गलत आदतों पर शीघ्रता से नियंत्रण कर लें। नए वाहन की खरीदारी कर सकते हैं। घर में किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। इस कारण आपका मन विचलित रहेगा। बिजली के उपकरणों का सावधानी पूर्वक प्रयोग करें।

वृष- आज आय के नए स्रोत विकसित होंगे। बच्चों के भविष्य की योजना बना सकते हैं। अपनी कार्यशैली में सुधार करने का प्रयास करेंगे। रियल एस्टेट से जुड़े हुए कारोबार में धन लाभ होगा। विद्यार्थी पढ़ाई पर अत्यधिक ध्यान देंगे।

मिथुन- आज नए कारोबार में नकदी को लेकर परेशानी हो सकती है। विवाहेतर संबंधो‍ं से आपको बचना चाहिए। जल्दबाजी में कोई योजना न बनाए। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से आपको लाभ मिलेगा। सामाजिक कार्यक्रमों में आपका मन नहीं लगेगा।

कर्क- आज उच्च अधिकारियों से बेवजह कहासुनी हो सकती है। दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। नौकरीपेशा लोगों के लिए दिन बहुत अच्छा है। आप धन की बचत करना चाहेंगे। मेहनत का उचित परिणाम मिलेगा।

सिंह-  आज उच्च अध्ययन में आप रुचि ले सकते हैं। बुरी संगत के कारण आपको नुकसान हो सकता है। अपनी व्यक्तिगत बातों को दूसरों से शेयर न करें। सरकारी मामलों में आपको समस्या होगी। जीवनसाथी के साथ अपने संबंध अच्छे रखें।

कन्या- आज अधिकारी आपके कार्यों से प्रसन्न रहेंगे। निर्माण कार्यों में आपको सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र में कुछ रचनात्मक प्रयोग कर सकते हैं। कानूनी मामलों की अड़चन दूर होगी। लंबित मामलों के परिणाम आपके पक्ष में होने की संभावना है।

तुला- आज जो लोग आपके विरुद्ध थे, वे आपके पक्ष में आ सकते हैं। नया मकान खरीदने का विचार बना सकते हैं। पैतृक संपत्ति को लेकर कुछ कठोर निर्णय ले सकते हैं। जीवन में बड़ी जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। आपकी कर्तव्यनिष्ठा की प्रशंसा होगी।

वृश्चिक- आज व्यवसाय में रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। जॉब में बदलाव करने का विचार बना सकते हैं। विदेश में कार्यरत लोगों को सम्मान मिल सकता है। प्रेम संबंधों में प्रतिकूलता रहेगी। समय के अनुसार अपने व्यवहार में परिवर्तन लाएं।

धनु- आज किसी भी तरह की उधारी न करें। दूसरों के कार्यों में दखलंदाजी न करें। तनाव की वजह से आपकी नींद भी प्रभावित हो सकती है। पर्याप्त आराम करना हितकर होगा। दांपत्य संबंधों को समय अवश्य दें।

मकर- आज राजनीति से जुड़े लोगों को उच्च पद मिलने के योग बन रहे हैं। माता के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। घर में मित्रों का आगमन होगा। आपको प्रेम प्रस्ताव मिल सकते हैं। वैवाहिक चर्चाओं में सफलता मिलेगी। उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है।

कुंभ- आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। अपनी योग्यता पर विश्वास रखें। कार्यक्षेत्र में राजनीति हो सकती है। आपको अत्यधिक परिश्रम करने के बाद ही अच्छे परिणाम मिलेंगे। अपने भविष्य के प्रकल्पों को लेकर लापरवाही न करें।

मीन- आज उच्च अधिकारी आपसे असंतुष्ट हो सकते हैं। अपनी रुचि के अनुसार काम करने से सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में साथी की भावनाओं का ध्यान रखें। आपके आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नई नौकरी के लिए इंटरव्यू में सम्मिलित हो सकते हैं।

 

 

संबंधित समाचार