कानपुरवासियों के लिए महज एक सपना बनकर रह गया एयरो सिटी... दूसरी दिवाली भी आई, बैकफुट पर KDA अधिकारी

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

कानपुर, अमृत विचार। चकेरी हवाई अड्डे के पास दिल्ली की तर्ज पर विकसित की जाने वाली एयरो सिटी योजना एक वर्ष में 1 कदम भी आगे नहीं बढ़ी। पिछली दीपावली से पहले अक्टूबर में लांच की गई योजना इस दीपावली में भी शहरवासियों के लिए महज सपना ही बनी है। बोर्ड बैठक में उचटी टाउनशिप योजना को हरी झंडी मिलने के बाद से ही केडीए अधिकारी इस योजना से बैकफुट हो गए हैं।   

आवासों की बढ़ती मांग को देखते हुये केडीए चकेरी में एयरपोर्ट के निकट एयरो सिटी आवासीय योजना लांच की थी। केडीए ने अपनी 1257.43 एकड़ भूमि पर योजना विकसित करने की योजना बनाई थी। जिसके बाद योजना के लिये डीपीआर बनाने की तैयारी भी शुरू की गई। लेकिन, एक वर्ष बीतने के बाद भी योजना पर काम नहीं हुआ। इससे पहले केडीए न्यू कानपुर सिटी योजना पर काम कर रहा है। योजना में भूमि अधिग्रहण लगातार जारी है। न्यू कानपुर सिटी योजना किसी भी समय लांच की जा सकती है। ऐसे में एयरो सिटी आवासीय योजना शहर में आवासों की किल्लत को बहुत हद तक खत्म कर सकती है। 

लेआउट तैयार, जमीन पर उतरने का इंतजार

केडीए उपाध्यक्ष ने बताया कि टाउनशिप में एयरो सिटी कॉन्सेप्ट पर बड़े  होटल, रिसॉर्ट, शॉपिंग मॉल, इंस्टीट्यूट, आईटी, सर्विस इंडस्ट्रीज संबधी गतिविधिया और हाईराइज आवासीय गतिविधियां शामिल की गई हैं। प्रस्तावित टाउनशिप में 5 हजार व्यक्तियों से अधिक क्षमता का अंतराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर भी प्रस्तावित है।

व्यवसायिक गतिविधियां भी होंगी

टाउनशिप में कितने आवासीय भूखंड रहेंगे यह तय नहीं हुआ है। लेकिन, सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुये योजना विकसित की जा जायेगी। टाउनशिप के भू उपयोग महायोजना में व्यावसायिक एवं आवासीय प्रस्तावित है। प्रस्तावित टाऊनशिप में मिक्स यूज़ की गतिविधियों मान्य होंगी। जिसकी वजह से यहां आवासीय के साथ व्यावसायिक गतिविधियां भी होंगी। जिससे लोगों को रहने के साथ ही रोजगार की भी व्यवस्था हो सके। योजना में डीपीआर बनाने पर काम चल रहा है। जल्द ही इसपर आगे का अपडेट दिया जायेगा।- मदन सिंह गर्ब्याल, केडीए उपाध्यक्ष

एयरो सिटी

560 करोड़ का निवेश होगा
1257.43 एकड़ भूमि पर योजना
1 वर्ष से टाउनशिप आगे नहीं बढ़ी

भीड़ प्रबंधन से लेकर महिला सुरक्षा तक हर व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त, देवा मेला क्षेत्र का मंडलायुक्त और IG ने किया निरीक्षण

संबंधित समाचार