पर्यावरण संरक्षण : विवाह की धूम को संदेश में बदला...गमले में पौधा लगाकर शादी की दावत दे रहे फैसल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पर्यावरण संरक्षण के साथ लोगों के मन में पौधरोपण की अलख जगाने के लिए जगतपुर निवासी फैसल ने अनोखा तरीका अपनाया है। वह अपनी शादी में लोगों को बुलाने के निमंत्रण कार्ड देने की जगह पौधा लगा गमला भेंट कर रहे हैं। उनके पर्यावरण प्रेम की सोशल मीडिया पर खूब सराहना हो रही है। पौधे लगे गमले में ही दूल्हा-दुल्हन के नाम के कार्यक्रम का ब्योरा का टैग लगा है।

बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर निवासी प्राइवेट टीचर फैसल ने अपनी शादी की दावत को पर्यावरण बचाने के संदेश में बदल दिया है। आमतौर पर लोग अपने मिलने वाले, रिश्तेदारों को शादी में बुलाने के लिए बाजार में महंगा शादी का कार्ड देते हैं, लेकिन फैसल ने शादी को एक पर्यावरणीय अभियान में बदला है। उन्होंने शादी का निमंत्रण देने का तरीका अनोखा चुना है। वह मेहमानों को शादी कार्ड की जगह पौधे लगे गमले भेंट कर रहे हैं। फैसल का कहना है कि शादी जीवन का यादगार समय होता है। ऐसे में अगर शादी के मौके पर समाज को कोई अच्छा संदेश दिया जाए तो उसका असर गहरा पड़ता है। वे मानते हैं कि हर व्यक्ति अगर एक पौधा भी लगाए और उसकी देखभाल करे तो धरती की हरियाली वापस लाई जा सकती है।

पर्यावरण की बचाने को लेकर आया विचार
फैसल ने बताया कि शादी कार्ड परिचित या रिश्तेदार अक्सर फेंक देते हैं, लेकिन पौधे से हर कोई प्रेम करता है। पर्यावरण संरक्षण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए शादी में कार्ड की जगह पर मेहमानों को गमले में पौधा लगाकर देने का विचार आया।

गमले पर ही लगाया शादी की डिटेल का टैग
फैसल ने बताया कि शादी के लिए करीब 200 लोगों को आमंत्रित किया है। 150 लोगों को गमले देकर दावत दे चुके हैं। गमले पर एक छोटा-सा टैग भी लगाया है। इसमें शादी की तारीख के साथ दूल्हा-दुल्हन का नाम लिखा है। फैसल के पिता फहज अहमद ने बताया कि वह अपने बेटे के विचार से काफी खुश हैं। बेटे का पर्यावरणीय संदेश देने का यह कदम बरेली ही नहीं, बल्कि पूरे प्रदेश में प्रेरणा की मिसाल बना हुआ है।

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा