बरेली: कमाई का जरिया बनी निगम की प्री-पेड पार्किंग, विरोध में व्यापारी
अमृत विचार, बरेली। नगर निगम के प्री-पेड पार्किंग के विरोध में व्यापारी मुखर हो गए हैं। शनिवार को सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर के पास व्यापारियों ने प्री-पेड पार्किंग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध किया। दुकानदारों की मांग है कि इस नियम से तो सामान लेने के लिए ग्राहक भी नहीं आएंगे क्योंकि दुकान …
अमृत विचार, बरेली। नगर निगम के प्री-पेड पार्किंग के विरोध में व्यापारी मुखर हो गए हैं। शनिवार को सिविल लाइन स्थित हनुमान मंदिर के पास व्यापारियों ने प्री-पेड पार्किंग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध किया। दुकानदारों की मांग है कि इस नियम से तो सामान लेने के लिए ग्राहक भी नहीं आएंगे क्योंकि दुकान के सामने वाहन खड़ा करने पर पर जितने का सामना नही लेंगे, उतना वाहन पार्किंग शुल्क देना पड़ेगा। इसे लेकर मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई।
व्यापारियों की दुकानों के सामने प्री-पेड वाहन पार्किंग बनाने के विरोध में व्यापारियों ने मोर्चा खोल दिया है। दुकानदारों का आरोप है कि इससे उनकी दुकानदारी चौपट हो जाएगी क्योंकि दुकानों के सामने हर समय वाहन खड़े रहेंगे और ग्राहकों को वाहन खड़े करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने पार्किंग का ठेका निरस्त करने की मांग की है। हनुमान मंदिर के पास नगर निगम ने प्रीपेड पार्किंग की शुरुआत की है। इसे लेकर को व्यापारियों में आक्रोश है।
व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर धरने देते हुए नारेबाजी की। आरोप है कि चंद रुपये के लालच में नगर निगम ने पार्किंग बनाकर ठेका दे दिया है। इससे दुकानदारी चौपट हो रही है। मांग है कि पार्किंग के लिए छोड़ी गई जगह का उपयोग मुफ्त पार्किंग के लिए किया जाना चहिए। इससे स्थानीय व्यापारियों का कारोबार चौपट हो जाएगा क्योंकि कोई भी ग्राहक 50, 30,10 रुपये देकर छोटा सामान खरीदने नहीं आएगा। इससे व्यापारियों और जन सामान्य का शोषण होगा। इससे पहले एलन क्लब के पास प्रीपेड पार्किंग को लेकर व्यापारियों ने विरोध किया था।
