चंदौली में धान के खेत में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत, घर जाते वक्त मेड़ से पैर फिसलने से हुआ हादसा 

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

चंदौली। चंदौली जिले के अलीनगर क्षेत्र में मंगलवार दोपहर पानी से भरे धान के खेत में डूबने से सगे भाई-बहन की मौत हो गई। पुलिस अधिकारियों ने यहां बताया कि अलीनगर थाना क्षेत्र के रामपुर सरने गांव में मंगलवार दोपहर पानी से भरे धान के खेत में डूबने से खुशबू (चार साल) और और उसके भाई शिवांशु (ढाई साल) की मौत हो गई। 

पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उन्होंने बताया कि खुशबू और शिवांशु गांव में ही स्थित आंगनबाड़ी केंद्र से पढ़ाई करके दोपहर करीब 12 बजे घर जा रहे थे और रास्ते में दोनों बच्चे खेतों की मेड़ से होकर गुजर रहे थे। 

उनके अनुसार, इसी बीच पैर डगमगा जाने से दोनों पानी से भरे धान के एक खेत में जा गिरे और उसके दलदल में फंस जाने से उनकी मौत हो गयी। पुलिस क्षेत्राधिकारी कृष्ण मुरारी शर्मा ने बताया कि कुछ देर बाद लोगों को इसकी जानकारी हुई तो मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। 

शर्मा के मुताबिक, पुलिस ने दोनों के शवों को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उन्होंने बताया कि गांव में पिछले दिनों बाढ़ का पानी आ गया था तथा रामपुर सरने गांव निचले इलाके में है इसलिये यहां आसपास के खेतों में करीब पांच फुट तक पानी भर गया है।

ये भी पढ़े : 

नवजात की हत्या कर नहर में फेंकने जा रही थी मां, ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

संबंधित समाचार